{"_id":"5a2eb5d14f1c1b0d698c1533","slug":"141513010641-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प का टैक्स जमा करने वाले 61 उद्योगों की बहाल होगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प का टैक्स जमा करने वाले 61 उद्योगों की बहाल होगी बिजली
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परवाणू (सोलन)। हाईकोर्ट के आदेशों के बाद नगर परिषद परवाणू के डिफाल्टरों की कटी बिजली को बहाल करने के लिए नप ने बिजली बोर्ड को पत्र भेज दिया है। नप से सूची जारी होने के बाद उन डिफाल्टरों के बिजली के कनेक्शन अब जल्द बहाल हो सकेंगे। नप ने 61 डिफाल्टरों की सूची बिजली बोर्ड को सौंपी है। परवाणू में बढ़ते प्रदूषण के चलते हाई कोर्ट ने पहले नगर परिषद की बिजली काटने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद नप ने अपना पक्ष रखते हुए पर्याप्त संसाधन न होने की बात कही थी और 79 डिफाल्टरों की सूची सौंपी थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने आदेश दिए थे कि यदि दो दिनो में डिफाल्टर बकाया टैक्स जमा न करवाए तो उनके बिजली के कनेक्शन काट दिए जाएं। कोर्ट के आदेश के बाद हरकत में आते हुए बिजली बोर्ड ने नप की सिफारिश पर इन उद्योगों की बिजली काट दी थी। अब 79 डिफाल्टरो में से 61 ने टैक्स की अदायगी कर दी है। इसके चलते नप ने बिजली बोर्ड को उनके कनेक्शन बहाल करने के लिए पत्र भेज दिया है। नप अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा ने बताया की जिन डिफाल्टरों ने टैक्स की अदायगी कर दी हैं उनके कनेक्शन बहाल करने के लिए बिजली बोर्ड को पत्र भेजा है।
विज्ञापन