{"_id":"5a1177004f1c1bdb538be292","slug":"141511094016-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतू जग्गी इलेवन ने जीती क्रिकेट ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतू जग्गी इलेवन ने जीती क्रिकेट ट्रॉफी
Updated Sun, 19 Nov 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
labish
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन।
लविश क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट नौणी में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में 42 टीमों ने भाग लिया। आयोजक कमेटी के सदस्य भूपेंद्र जग्गी ने बताया कि टूर्नामेंट पूर्व क्रिकेटर लविश की याद में आयोजित किया गया। इस दौरान पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया। इसमें लेविश के नाना यूडी शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि नानी चंदर शर्मा ने विशेष रूप से भाग लिया। इसके अलावा लविश की माता, मासी और परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि 16 वर्षीय युवा क्रिकेटर लविश की 19 नवंबर, 2016 को सोलन में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। प्रतियोगिता में नीतू जग्गी इलेवन ने ट्रॉफी पर कब्जा किया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम को ट्रॉफी और 51 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को ट्रॉफी और 31 हजार रुपये का नकद इनाम देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भगविंद्र को दिया गया। उन्हें आयोजक की ओर से 3100 रुपये और ट्रॉफी दी गई। टूर्नामेंट में बेस्ट फील्डर नवीन थापा, बेस्ट बॉलर मोहन सिंह, बेस्ट विकेटकीपर रोहित और बेस्ट डिस्प्लैन का खिताब यशु इलेवन को दिया गया।
विज्ञापन