फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   21 उम्मीदवारों में होगी चुनावी जंग, एक ने छोड़ा मैदान

21 उम्मीदवारों में होगी चुनावी जंग, एक ने छोड़ा मैदान

Thu, 26 Oct 2017 10:43 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
सोलन। विधानसभा चुनाव में अब जिला से 21 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। वीरवार को नाम वापस लेने के आखिरी दिन नालागढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी परमजीत सिंह सैनी ने अपना नाम वापस ले लिया है। जिला की पांचों विस सीटों पर कुल 22 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें कांग्रेस, भाजपा, सीपीआईएम और स्वाभिमान पार्टी समेत निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। जिला में इस बार तीन लाख 73 हजार मतदाता पंजीकृत हैं जो इनके भविष्य का फैसला करेंगे। इन मतदाताओं में एक लाख 93 हजार 680 पुरुष जबकि एक लाख 80 हजार 272 महिला मतदाता और सात अन्य मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन

नामांकन वापस लेने के बाद मैदान में बचे प्रत्याशियों में अर्की विस क्षेत्र में कांग्रेस के वीरभद्र सिंह, भाजपा के रत्न सिंह पाल, जसपा के विजय सिंह राजपूत और विजय सिंह चौहान निर्दलीय मैदान में हैं। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के कृष्ण लाल ठाकुर, कांग्रेस के लखविंद्र सिंह राणा, गुरनाम सिंह, हरदीप सिंह बावा और हरप्रीत सिंह सैनी निर्दलीय मैदान में हैं।
विज्ञापन

दून विधानसभा क्षेत्र से भाजपा परमजीत सिंह, कांग्रेस के राम कुमार और निर्दलीय इंद्र सिंह ठाकुर मैदान में मुकाबला होना है। सोलन विस क्षेत्र में सीपीआई (एम) के अजय भट्टी, कांग्रेस के धनी राम शांडिल, भाजपा के राजेश कश्यप और निर्दलीय प्रत्याशी शशीकांत चौहान चुनाव लड़ रहे हैं। कसौली विधानसभा से भाजपा के राजीव सहजल, कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी, सीपीआईएम के वीरेंद्र कुमार कश्यप, स्वाभिमान पार्टी के केशव कुमार तथा निर्दलीय राजीव कुमार कौंडल चुनाव में हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कंवर ने बताया कि सभी पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए हैं। वे अपने-अपने क्षेत्र में आचार संहिता के दायरे में रहकर प्रचार के लिए अधिकृत हैं। प्रचार सात नवंबर शाम को बंद हो जाएगा जबकि नौ नवंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed