फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   टीबी सेनेटोरियम धर्मपुर को एक्स-रे फिल्म और इजीसी रोल को मिली 01 लाख की स्वकृति

टीबी सेनेटोरियम धर्मपुर को एक्स-रे फिल्म और इजीसी रोल को मिली 01 लाख की स्वकृति

Tue, 25 Jul 2017 10:31 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
सोलन। टीबी सेनेटोरियम धर्मपुर की रोगी कल्याण समिति की बैठक में एक्स-रे फिल्म और ईसीजी रोल की खरीद के लिए एक लाख 10 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक की अध्यक्षता डीसी राकेश कंवर ने की। उपायुक्त ने कहा कि टीबी सेनेटोरियम धर्मपुर तपेदिक रोग के ईलाज में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। तपेदिक रोग से बचाव में शिक्षा एवं जागरूकता विशेष भूमिका निभा सकती है। चिकित्सकों से आग्रह किया कि वे तपेदिक रोग के संबंध में लोगों को जागरूक करें। लोगों को यह जानकारी देना आवश्यक है कि सही समय पर तपेदिक रोग का पूरा इलाज संभव है। प्रदेश सरकार ने क्षयरोग के समूल नाश के लिए मुख्यमंत्री क्षयरोग निवारण योजना आरंभ की है। योजना के तहत क्षय रोगियों का पता लगाकर उन्हें श्रेष्ठ उपचार उपलब्ध करवाया जा रहा है। बैठक में टीबी सेनेटोरियम धर्मपुर की स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. अनीता महाजन, सदस्य सचिव शासी निकाय रोगी कल्याण समिति धर्मपुर डॉ. आरके सूद, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी अर्जुन नेगी, जिला पंचायत अधिकारी विजय बरागटा और जिला कल्याण अधिकारी बीएस ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed