फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   1408 first timers to cast their votes on Nalagarh aeembly election

नालागढ़ विस क्षेत्र में 1408 मतदाता पहली बार डालेंगे वोट

Fri, 15 Jan 2021 06:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ ((सोलन)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र नालागढ़ और दून के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य प्रथम जनवरी की अहर्ता तिथि के आधार पर पूरा हो चुका है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूची को शुक्रवार को अंतिम रूप में प्रकाशित है।
विज्ञापन

प्रारूप प्रकाशन के समय दोनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में फोटोयुक्त मतदाता सूची में 78728 पुरुष और 73613 महिला मतदाताओं सहित कुल 152341 मतदाताओं के नाम दर्ज थे। पुनरीक्षण के दौरान 3426 नए मतदाताओं के नाम दर्ज हुए और 913 मतदाताओं के नाम मृत्यु, स्थान परिवर्तन तथा दोहरे पंजीकरण इत्यादि के कारण मतदाता सूचियों से अपमार्जित कर कुल 3426 दर्ज हुए। मतदाताओं में से 1408 मतदाता 18 से 19 आयु वर्ग के हैं जो पहली बार मतदाता बने हैं। सूची में कुल 2513 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

नालागढ़ और दून की मतदाता सूचियों में कुल 154854 मतदाता पंजीकृत हैं। इसमें 79894 पुरुष और 74960 महिलाएं हैं। उन्होंने बताया कि अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची का निशुल्क निरीक्षण निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडएम) व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसीलदार या नायब तहसीलदार) के कार्यालयों एवं प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल अधिकारियों के पास उपलब्ध सूची से किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed