फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   14 personnel will soon be appointed in Baddi's SDM office.

Solan News: बद्दी के एसडीएम कार्यालय में में जल्द नियुक्त होंगे 14 कर्मी

Sat, 28 Sep 2024 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 28 Sep 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
स्टाफ आने के बाद सुचारू रूप से चलेगा कार्यालय में काम
विज्ञापन

कर्मियों की कमी से अभी नहीं लग रहा कोर्ट, अन्य कार्य भी रुके
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी के उपमंडलाधिकारी कार्यालय में जल्द ही स्टाफ की तैनाती होगी। यहां पर 14 अधिकारी व कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी।
बद्दी में एसडीएम विवेक महाजन ने तो कार्यभार संभाल लिया है लेकिन स्टाफ न होने से अभी यहां पर न तो कोर्ट लग रहा है और न आरएलए का कार्य हो रहा है। यहां पर अभी तक एसडीएम लोगों की समस्याएं व सुझाव सुन रहे हैं। अब जल्द ही यहां पर स्टाफ तैनात होने वाला है। स्टाफ व बैठने के लिए कार्यालय को लेकर वीरवार को एसडीएम विवेक महाजन ने जिला उपायुक्त से भी बातचीत की है।
वहीं एसडीएम विवेक महाजन ने बताया कि अभी तक उपकरण व स्टाफ के अभाव में अभी तक बद्दी में कोर्ट नहीं लग रहा है। नालागढ़ से बद्दी क्षेत्र का रिकार्ड मंगाया जाएगा। आरएलए का कार्य भी स्टाफ व रिकार्ड आने के बाद भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने इस बारे में जिला उपायुक्त से भी बात की है।
विज्ञापन

उधर, मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ने बताया कि जल्द ही 14 सदस्यों का स्टाफ यहां पर कार्यभार संभालने वाला है। सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना जारी हो गई है। अगले सप्ताह तक स्टाफ के आते ही यहां पर सभी कार्य सुचारू ढंग से शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed