{"_id":"5c6fe813bdec227380050062","slug":"131550837779-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ स्वारघाट हाईवे के तंग पुल बनेंगे डबल लेन 7 पुलों के लिए कंस्लटेंट हुआ नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालागढ़ स्वारघाट हाईवे के तंग पुल बनेंगे डबल लेन 7 पुलों के लिए कंस्लटेंट हुआ नियुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़-स्वारघाट हाईवे के तंग पुल बनेंगे डबल लेन
सात पुलों के लिए कंसल्टेंट नियुक्त, फिजिबिलिटी रिपोर्ट और डीपीआर के बाद होगे टेंडर
तंग पुल बन रहे हैं हादसों का कारण, हो चुकी हैं कई दुर्घटनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक हब बीबीएन के तहत बद्दी-नालागढ़-स्वारघाट हाईवे के तंग और सिंगल लेन पुल चौड़े होंगे। एनएच प्राधिकरण ने नालागढ़-स्वारघाट मार्ग पर आने वाले सात पुलों को डबल लेन बनाने के लिए कंसल्टेंट नियुक्त कर दिया है। वह अपनी फिजिबिलिटी रिपोर्ट और डीपीआर तैयार करके देगा। इस रिपोर्ट को केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्रालय को भेजा जाएगा जहां से इसकी मंजूरी मिलने के बाद पुलों के निर्माण के टेंडर लगाए जाएंगे। नालागढ़ से स्वारघाट तक के हाईवे मार्ग की चौड़ाई और डबल लेन का काम पूरा हो चुका है लेकिन इसके बीच में आने वाले पुलों की चौड़ाई नहीं बढ़ाई गई है। तंग पुल हादसों का कारण बन रहे हैं। नालागढ़ से पंजैहरा तक मार्ग पर आने वाले इन तंग पुलों के कारण कई हादसे हो चुके हैं। एनएच विभाग के मुताबिक कुंडलू, महादेव व चिकनी के पुल लंबे और चौड़े है और इनके अलावा इस मार्ग पर आने वाले सात अन्य सिंगल व तंग पुलों की चौड़ाई का काम किया जाएगा। कंसल्टेंट इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट और डीपीआर तैयार करेंगे जिसे केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्रालय को आगामी कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। यहां से इसकी स्वीकृति मिलते ही इनके टेंडर कर कार्य शुरू किए जाएंगे।
एक्सईएन एनएच विभाग कुलवीर सिंह ठाकुर ने कहा कि कंसल्टेंट की नियुक्ति हो गई है। वह अपनी फिजिबिलिटी रिपोर्ट व डीपीआर तैयार करके देगा। इसे केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्रालय को भेजा जाएगा और वहां से स्वीकृति मिलते ही टेंडर करके कार्य अवार्ड किया जाएगा।