{"_id":"5ba6399d867a5501363bda55","slug":"131537620381-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, तापमान में गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, तापमान में गिरावट
Updated Sat, 22 Sep 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन। जिले भर में शुक्रवार देर रात से जारी मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। इस कारण लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते ठंड का प्रकोप भी शुरू हो गया है। बारिश से मौसम में ठंडक आना शुरू हो गई है। सोलन में हो रही बारिश से जहां आम जनजीवन पर असर पड़ा है, वहीं व्यवसाय भी प्रभावित हुआ है। बारिश की वजह से बाजार में माहौल शांत थम सा गया। शहर की सड़कें तालाब में तबदील हो चुकी हैं।
इस कारण लोगों का आना-जाना मुश्किलों भरा हो गया है। बारिश से मौसम ठंडा हो गया, वहीं किसानों के लिए बादल संजीवनी बन रहे हैं। इन दिनों किसानों ने मक्की, फ्रासबीन, गोभी व अन्य कई फसलें अपने खेतों में लगा रखी हैं जिनके लिए बारिश फायदेमंद साबित होगी। इससे किसानों के चेहरे पर मुस्कान आई है। साथ ही उपज के अच्छे रेट मिलने की आस बंधी है। कृषि विभाग के अनुसार, बारिश फसलों के लिए वरदान साबित हो रही है।
विज्ञापन
फसलों के लिए अच्छी है बारिश : राम नाथ
कृषि विभाग सोलन के उपनिदेशक राम नाथ ने बताया कि यह बारिश किसानों के लिए फायदेमंद है। उन्होंने बताया कि आजकल किसानों ने जो मक्की, फ्रासबीन की फसल खेतों में लगा रखी हैं, उनके लिए बारिश वरदान बन कर बरस रही है। इससे किसानों को अपनी उपज के बेहतर दाम मिलने की संभावना बढ़ी है।
विज्ञापन