फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन डिपो में 80 चालकों की कमी, वर्कशॉप में खड़ी बसें

सोलन डिपो में 80 चालकों की कमी, वर्कशॉप में खड़ी बसें

Fri, 07 Sep 2018 11:21 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
सोलन डिपो में 80 चालकों की कमी, वर्कशॉप में खड़ी बसें
HRTC SHimla

विनित कुमार

विज्ञापन

सोलन। एचआरटीसी के सोलन डिपो में चालकों की कमी के चलते बसों के रूट फेल हो रहे हैं। आलम यह है कि निगम के पास चालक न होने के कारण बसों को वर्कशॉप पर खड़ा करना पड़ रहा है। पिछले कई सालों से डिपो में नए चालकों की भर्ती नहीं हो पाई है। सोलन डिपो में चालकों के साथ अब कंडक्टरों की भी कमी आने लगी है। एचआरटीसी में जो चालक तैनात हैं, उन्हें ही दिन-रात रूटों पर दौड़ाया जा रहा है।

सोलन डिपो के तहत 60 से अधिक रूटों पर बसें चलती हैं लेकिन इन दिनों चालकों की कमी से दिन में एक दो रूट फेल हो रहे हैं। निगम में चालकों-परिचालकों की कमी की ओर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। सोलन डिपो के तहत चलने वाली बसों में पिछले कई महीनों से चालक कम हैं। अब सरकार ने निगम में कौशल विकास भत्ता के तहत लगाए परिचालकों को हटाना शुरू कर दिया है। इस कारण डिपो में परिचालकों की भारी कमी होने लगी है। बताया जा रहा है कि सोलन डिपो में चालकों-परिचालकों को मिलाकर करीब 130 पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन


इनमें 80 चालक और 50 परिचालक शामिल हैं। चालकों की कमी से स्टाफ भी परेशान है। निगम रूटों पर चलने वाले चालकों से ही दिन-रात काम चला रहा है। सोलन डिपो के पास वर्तमान में करीब 115 से अधिक बसें हैं। इनमें से वर्कशाप पर जेएनयूआरएम के तहत चलने वाली कई बसें पिछले कई सालोें से धूल फांक रही हैं। चालकों की कमी से निगम इन बसों को सड़कों पर नहीं दौड़ा पा रहा है। आरएम सोलन सुरेश धीमान ने बताया कि परिवहन निगम के डिपो में चालकों-परिचालकों की कमी है। इसको लेकर सरकार को बताया गया है। उन्होंने बताया कि जैसे ही चालक मिलेंगे, उन्हें तैनात कर सभी रूट चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूट फेल होने से लोगों को परेशानी
डिपो में चालकों की कमी होने के चलते सोलन में प्रतिदिन दो से अधिक रूट प्रभावित हो रहे हैं। रूटों पर बसें न चलने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोलन में परिवहन निगम की करीब 60 से अधिक रूटों पर बसों को चलाया जाता है लेकिन स्टाफ की कमी अब लोगों पर भी भारी पड़ने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed