फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन नगर परिषद में ईअो तैनात

सोलन नगर परिषद में ईअो तैनात

Sat, 30 Jun 2018 10:40 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
सोलन नगर परिषद में ईअो तैनात
- फोटो : अमर उजाला
सोलन। नगर परिषद सोलन में रुके पड़े करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को अब गति मिल जाएगी। नप में कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार परवाणू नगर परिषद के ईओ को सौंपा है। कमेटी में अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति होने के बाद कमेटी में नए टेंडर लगने शुरू हो जाएंगे। कार्यकारी अधिकारी सप्ताह में तीन दिन सोलन और तीन दिन परवाणू नगर परिषद में सेवाएं देंगे। इससे पहले कमेटी के कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार आरटीओ के पास था। आठ महीनों से कमेटी में नए टेंडर नहीं लग पाए हैं। इस कारण शहर में शुरू होने वाले कई निर्माण कार्य अटके पड़े हैं। अब कार्यकारी अधिकारी आने के बाद इन कार्यों के शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सोलन नगर परिषद में करीब तीन करोड़ के कार्य रुके पड़े हैं। शुक्रवार से ही कार्यकारी अधिकारी ने कमेटी में पदभार संभाल लिया है। कई महीनों से कमेटी में चल रही ईओ की कमी के कारण लोग परेशान हैं। लोगों को नगर परिषद में काम करवाने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले भी एक बार परवाणू के कार्यकारी अधिकारी को सोलन कमेटी का अतिरिक्त जिम्मा दिया था लेकिन कुछ दिनों बाद उन्हें वापस परवाणू भेज दिया गया। इसके बाद नगर परिषद के ईओ का अतिरिक्त कार्यभार आरटीओ सोलन के पास था। कार्यकारी अधिकारी के बैठने के बाद जल्द ही नए टेंडर नगर परिषद द्वारा लगाए जाएंगे। बताया जा रहा है कि सोमवार से टैंडर लगाने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन



नप कार्यालय में हो चुका है हंगामा
समय से ठेकेदारों की पेमेंट न होने को लेकर ठेकेदार ईओ कार्यालय में धरना भी दे चुके हैं। कुछ दिन पहले ही ईओ के कार्यालय में जाकर ठेकेदारों के पैसों के भुुगतान को लेकर हंगामा हुआ था। कार्यकारी अधिकारी के आने के बाद अब ठेकेदारों को भी राहत मिल सकती है। वहीं नगर परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि परवाणू से कार्यकारी अधिकारी सप्ताह में तीन दिन तक सोलन नगर परिषद का कार्यभार संभालेंगे। इसके बाद कमेटी में रुके पड़े कार्य और नए टेंडरों को लगाना शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्कों समेत सड़कों का काम है रुका
नगर परिषद सोलन में टेंडर न होने शहर के तीन पार्कों में होने वाले सौंदर्यीकरण का कार्य ठप पड़ा है। इसके अलावा चंबाघाट से पुराने बस अड्डे के लिए बनने वाले पैदल मार्ग के भी नए टेंडर नहीं लग पाए हैं। नप के कई वार्डों में सड़कों की हालत खस्ता बनी हुई है। टेंडर न होने से कमेटी इन सड़कों की मरम्मत नहीं करवा पा रही है। इसके अलावा शहर में नए कूड़ेदानों को लगाने की योजना भी नगर परिषद के पास है लेकिन ईओ और अन्य स्टाफ न होने के कारण यह कार्य भी अधर में लटका पड़ा है। टेंडर प्रक्रिया पूरी न होने के कारण करीब छह महीनों के बाद भी शहर के मुख्य टैंकों को ढके जाने का कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed