फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए आवेदन आमंत्रित

उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए आवेदन आमंत्रित

Sat, 16 Jun 2018 10:06 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए आवेदन आमंत्रित
सोलन। जिले के विकास खंड नालागढ़, सोलन और कंडाघाट में उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी। यह उचित मूल्य की दुकानें सोलन के क्लीन, कंडाघाट के क्यारटू और नालागढ़ के धर्मपुर क्षेत्र में खुलेंगी। जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक यादविंद्र पाल ने कहा कि इन दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित कर लिए गए हैं। लोग तीन जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए प्रथम प्राथमिकता एकल नारी, ऐसी विधवा जो बच्चों का स्वयं पालन पोषण कर रही हो, महिला मंडल, सहकारी समूह अथवा अन्य समूह तथा शारीरिक रूप से अपंग ऐसा व्यक्ति जो उचित मूल्य की दुकान का कार्य करने में सक्षम हों को दी जाएगी। दूसरी प्राथमिकता में भूतपूर्व सैनिक, शिक्षित बेरोजगार व्यक्ति जिनके परिवार से कोई व्यक्ति सरकारी नौकरी में न हो शामिल रहेंगे। तीसरी प्राथमिकता पंचायत और चौथी प्राथमिकता सहकारी सभाओं को प्रदान की जाएगी। आवेदन के लिए प्रपत्र निरीक्षक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नालागढ़ के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकते हैं। प्रार्थी का कम से कम दसवीं पास होना अनिवार्य है। आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आय प्रमाणपत्र, अपनी दुकान अथवा किराए की दुकान संबंधी प्रमाणपत्र, अपंग अथवा पूर्व सैनिक प्रमाणपत्र, उचित मूल्य की दुकान धारक की मृत्यु के बाद उसके वारिस संबंधी आवश्यक प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed