फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत मटेरनी में लगा प्रथम जन मंच

अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत मटेरनी में लगा प्रथम जन मंच

Sun, 03 Jun 2018 10:16 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत मटेरनी में लगा प्रथम जन मंच
मंत्री ने अधिकारियों को दिए लंबित कार्यों को जल्द निपटाने के आदेश - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अर्की (सोलन)।
जिले का पहला जनमंच कार्यक्रम अर्की के मटेरनी में आयोजित किया गया। इसमें ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने अधिकारियों को लंबित कार्यों को जल्द से जल्द निपटाने के आदेश दिए। उन्होंने बड़ोग पंचायत में वर्षों से मनरेगा योजना का भुगतान न करने पर फटकार लगाई। उन्होंने उपायुक्त को इसकी शीघ्र जांच करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर निपटारा भी किया।

अनिल ने कहा कि सरकार लोगों की समस्याओं को घरद्वार पर शीघ्र एवं प्रभावी तरीके से निपटाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए आज से प्रदेश भर में जन मंच कार्यक्रम आरंभ किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ने बजट अभिभाषण में जन मंच कार्यक्रम आरंभ करने की घोषणा की थी। यह निर्णय पूर्ण सोच विचार एवं व्यवहारिक समस्याओं के सामने आने के बाद लिया गया। उन्होंने कहा कि अधिकांश कार्यक्रमों में मंत्रियों के समक्ष जनसमस्याएं प्रस्तुत की जाती हैं। कार्यक्रमों से विभागों तक समस्याएं पहुंचाने में समय लगता है। इससे समस्या निपटारे में विलंब होता है। इसको ध्यान में रखते हुए जन मंच कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


काथला के लिए बनेगा एंबुलेंस मार्ग
अनिल शर्मा ने उपायुक्त को निर्देश दिए कि काथला गांव के लिए एंबुलेंस मार्ग बनाने के लिए सर्वेक्षण कर 15 दिन में रिपोर्ट दें। ऊर्जा मंत्री ने निर्देश दिए कि क्षेत्र की सौर पंचायत को एकीकृत विकास परियोजना में सम्मिलत किया जाए। ताकि पंचायत का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। अनिल शर्मा ने सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि बड़ोग पंचायत के धारजट्टा गांव को शीघ्र क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति योजना से जोड़ा जाए ताकि गांव के लोगों को पेयजल की कमी न रहे। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन को निर्देश दिए कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोहारघाट में शीघ्र चिकित्सक की नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर नालागढ़ के पूर्व विधायक एवं जिला भाजपा अध्यक्ष केएल ठाकुर, अर्की के पूर्व विधायक गोबिंद राम शर्मा, भाजपा सचिव रतन सिंह पाल, अर्की भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूराम, उपाध्यक्ष आशा परिहार, उपायुक्त सोलन विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा, उपमंडलाधिकारी अर्की छवि नांटा, उपमंडलाधिकारी नालागढ़ प्रशांत देष्टा सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed