{"_id":"5a69e3874f1c1b4e588b4bcd","slug":"131516888967-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फ के कारण कंडाघाट, चायल कुफरी मार्ग दूसरे दिन भी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फ के कारण कंडाघाट, चायल कुफरी मार्ग दूसरे दिन भी प्रभावित
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
snowfall
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन।
जिले के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल चायल में मंगलवार को हुई बर्फबारी से कंडाघाट-चायल-कुफरी मार्ग दूसरे दिन भी पूरी तरह से बंद रहा। इसके चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बता दें कि बर्फबारी के चलते चायल बस स्टैंड में निजी और निगम की चार बसें फंसी हुई हैं। बसों को वाया कुफरी शिमला जाना है। लेकिन अभी तक रास्ता साफ न होने के कारण दूसरे दिन भी यह रूट बंद रहे। हालांकि बर्फबारी से जहां एक ओर किसानों के चेहरे खिल उठे हैं तो वहीं आईपीएच, एचआरटीसी, पीडब्ल्यूडी व विद्युत बोर्ड मुश्किलें भी खड़ी हो रही हैं। हालांकि अभी तक जानमाल की नुकसान की कहीं से कोई खबर नहीं है।
पुलिस ने पकड़ा भगोड़ा
सोलन। पुलिस ने एक भगोड़े को पकड़ने में सफलता हासिल की है। उसे नालागढ़ से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार 279 मुकदमे के आरोपी वीरेंद्र निवासी क्वाग कंडाघाट को पुलिस ने नालागढ़ से गिरफ्तार किया है। जहां पर वह ट्रक चालक का कार्य कर रहा था। वह लंबे से फरार बताया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्त में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन