फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   1305 students took the Ullas exam in the district, now the elderly will sign, not thumbprint.

Solan News: जिले में 1305 ने दी उल्लास परीक्षा, अब बुजुर्ग अंगूठा नहीं, हस्ताक्षर करेंगे

Mon, 16 Mar 2026 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
1305 students took the Ullas exam in the district, now the elderly will sign, not thumbprint.
सोलन के परीक्षा सेंटर में उल्लास परीक्षा के दौरान निरीक्षण करते हुए अ​धिकारी। स्रोत:विभाग
जिले में उल्लास के लिए 1331 का किया था पंजीकरण
विज्ञापन

प्रदेश नोडल अधिकारी ने भी किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नवभारत साक्षरता अभियान के तहत जिला सोलन के 189 परीक्षा केंद्रों पर उल्लास परीक्षा का आयोजन किया गया। सभी केंद्रों पर 1305 ने परीक्षा दी है। नव भारत साक्षरता अभियान के तहत उल्लास पोर्टल पर शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए पंजीकरण किया गया था। इसमें जिले 15 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग के करीब 1331 प्रतिभागियों का पंजीकरण किया गया था। नालागढ़ क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का प्रदेश नोडल अधिकारी उल्लास वीरेंद्र चौहान और डाइट सोलन के प्रिसिंपल डॉ. शिव कुमार ने भी निरीक्षण किया। डॉ. शिव कुमार ने बताया कि इस बार सरकार नवसाक्षरों को प्रमाणपत्र भी देने वाली है, ताकि अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिले। इस परीक्षा में 50 साल से अधिक आयु के लोगों ने भाग लिया। इन लोगों का कहना है कि बचपन में कई कारणों से वह स्कूल नहीं जा पाए। पहले लड़कियों को स्कूल दूर होने से परिजन जाने नहीं देते थे। वहीं कुछ लोग गरीबी के चलते स्कूल के मुंह नहीं देख पाए। अब इन लोगों ने यह परीक्षा पास कर अपने उपर लगी अनपढ़ता की मुहर को मिटाने में सफल होंगे। इस परीक्षा के पास वह अंगूठे के स्थान पर हस्ताक्षर करेंगे। उन्होंने बताया कि उल्लास कार्यक्रम के तहत 15 साल से लेकर बुजुर्ग लोगों को शिक्षित किया जाता है। चाहे उनकी उम्र 90 हो या इससे अधिक हो। इस योजना का लाभ हर उम्र का व्यक्ति उठा सकता है। इसके लिए विभाग ने विशेष तौर पर स्वयंंसेवी तैयार किए हैं, जोकि 10 से 15 लोगों के एक समूह को पढ़ाते हैं। इसके लिए पंजीकरण कार्य भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed