{"_id":"6238be9fe8bf8863856b4179","slug":"12th-class-students-to-take-math-exam-today-at-147-centres-in-solan-solan-news-sml40316483","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 147 केंद्रों पर गणित का पेपर देंगे जमा दो के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 147 केंद्रों पर गणित का पेपर देंगे जमा दो के विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में मंगलवार से जमा दो बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में 147 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें दसवीं और जमा दो के विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
जमा दो के विद्यार्थियों का पहला पेपर गणित का होगा जबकि दसवीं की परीक्षाएं 26 से शुरू होंगी। पहला पेपर विज्ञान का होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा पहले साढे़ आठ बजे तक केंद्रों पर पहुंचना होगा। 8:45 से 12 बजे तक परीक्षा पूरी एसओपी के तहत होगी।
जानकारी के अनुसार जिले भर में परीक्षा के लिए निजी और सरकारी स्कूलों में 147 केंद्र बनाए गए हैं। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षाएं होंगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्र प्रभारी, फ्लाइंग टीमों का भी गठन कर दिया है जिनमें दो टीमें शिक्षा विभाग, एक बोर्ड की निरीक्षण टीम और एक टीम स्थानीय प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
ये टीमें समय-समय पर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी करेंगी। नई शिक्षा नीति के तहत स्कूलों में दो चरणों में परीक्षाएं की जा रही हैं। इसमें प्रथम चरण की परीक्षा पहले की जा चुकी है। इसमें बोर्ड समेत अन्य कक्षाओं की परीक्षा होगी।
उधर, शिक्षा उपनिदेशक उच्च डॉ. जगदीश नेगी ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों को आधा घंटे पहले पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्र में विद्यार्थियों का सीटिंग प्लान जांचा जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी लगे हुए हैं जिनकी निगरानी में परीक्षाएं होंगी।