फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   1.25 lakh voters will vote today in 87 panchayats of the district.

Solan News: जिले की 87 पंचायतों में 1.25 लाख मतदाता आज करेंगे मतदान

Mon, 25 May 2026 10:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
1.25 lakh voters will vote today in 87 panchayats of the district.
सीरिनगर पंचायत पहुंची महिला पोलिंग टीम कंडाघाट। स्रोत : पंचायत
सोलन में पंचायती राज चुनाव के पहले चरण की तैयारियां पूरी, सुबह 7:00 बजे से होगी वोटिंग
विज्ञापन

मतदान के बाद शाम तक आएंगे परिणाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन में 26 मई को होने वाले पंचायती राज संस्थानों के प्रथम चरण के मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने बताया कि निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की ओर से समुचित प्रबंध किए गए हैं। प्रशासन के अनुसार, मतदान का समय सुबह 7:00 बजे से लेकर अपराह्न 3:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण के इस चुनाव में सोलन जिला की कुल 87 ग्राम पंचायतों में वोट डाले जाएंगे। इसमें कुल मतदाता 1,25,367 अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें कुल मतदाताओं में 64,058 पुरुष और 61,309 महिला मतदाता शामिल हैं। पूरे जिला में सुचारू मतदान के लिए 549 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

विकास खंड अनुसार विवरण
विकास खंड
ग्राम पंचायतें
कुल मतदाता
पुरुष मतदाता
महिला मतदाता
नालागढ़ 26
43,361
22,191
21,170
कुनिहार 20
25,909
13,216
12,693
सोलन
13
16,040
8,050
7,990
धर्मपुर
9
14,359
7,422
6,937
पट्टा
9
14,061
7,211
6,850
कंडाघाट
10
11,637
5,968
5,669
मतदान खत्म होते ही घोषित होंगे परिणाम
जिला निर्वाचन अधिकारी ने एक महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के तुरंत बाद, यानी 26 मई की शाम को ही वार्ड सदस्य, उप प्रधान और प्रधान पद के लिए मतगणना शुरू कर दी जाएगी। इसके तुरंत बाद चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

कोट
पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाना हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है। लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने और निर्णयों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी मतदाता कल अपने घरों से बाहर निकलकर मतदान अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनमोहन शर्मा, उपायुक्त सोलन


इन पंचायतों में होंगे आज चुनाव

नालागढ ब्लॉक : मलौण, धर्माणा, सौर, मनलोग कलां, दिग्गल, मटूली, पोले दा खाला, रामशहर, जुखाड़ी, सरौर, करसौली, कश्मीरपुर, बघेरी, रिया, बारियां, मंझोली, गांगुवाल, लेही, बगलैहड़, रडियाली, कुंडलू, चड़ोग, बरूणा, कोटला कलां, किरपालपुर, बवासनी।
सोलन ब्लॉक: जौणाजी, देवठी, धार बखुना, मनसार, भोजनगर, नेरी कलां, डांगरी, जाड़ली, हरिपुर, कक्कड़हट्टी, शमरोड़, नौणी मंझगांव, सुल्तानपुर।

कंडाघाट ब्लॉक: कनैर, सायरी, बाशा, सिरीनगर, तुंदल, बशील, देलगी, नगाली, दंगील, वाकना।

पट्टा ब्लॉक : बढ़लग, जाड़ला, जगजीतनगर, हरिपुर संडोली, भटोलीकलां, गुल्लरवाला, सौड़ी, साई, घड़सी।

कुनिहार ब्लाॅक: खनलग, कशलोग, चाखड़, संघोई, दावंटी, कुनिहार, कूंहर, बागा, दाड़ला, क्यारड़, साई, बसंतपुर, बैरल, चम्यावल, हनुमान बड़ोग, मान, चंईयाधार, सारमा, सरयांज, सेवड़ा चंडी।


धर्मपुर विकास खंड: धर्मपुर, कोटी नाम्भ, आंजी मातला, बनासर, नारायणी, टकसाल, कोट बेजा, नाहरी, निचली गांगुड़ी।

सीरिनगर पंचायत पहुंची महिला पोलिंग टीम कंडाघाट। स्रोत : पंचायत

सीरिनगर पंचायत पहुंची महिला पोलिंग टीम कंडाघाट। स्रोत : पंचायत

सीरिनगर पंचायत पहुंची महिला पोलिंग टीम कंडाघाट। स्रोत : पंचायत

सीरिनगर पंचायत पहुंची महिला पोलिंग टीम कंडाघाट। स्रोत : पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed