फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   श्वेतांग मिस्टर और अक्षिता को मिस फेयरवेल के अवार्ड से किया सम्मानित

श्वेतांग मिस्टर और अक्षिता को मिस फेयरवेल के अवार्ड से किया सम्मानित

Mon, 25 Feb 2019 05:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
श्वेतांग मिस्टर, अक्षिता बनी मिस फेयरवेल
विज्ञापन

बीएल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुनिहार में विदाई समारोह का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
कुनिहार (सोलन)। बीएल स्कूल कुनिहार में जमा दो कक्षा के छात्रों के लिए विदाई समारोह मनाया। इसमें जमा एक के छात्रों ने जमा दो के छात्रों का भव्य स्वागत किया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मंच संचालन जमा एक की छात्रा उर्वशी और शिवानी सोनी ने की। इस अवसर पर जमा एक के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल प्रधानाचार्य रामेश्वर ठाकुर ने बताया कि इस दौरान मिस्टर फेयरवेल श्वेतांग कौशल और मिस फेयरवेल अक्षिता वर्मा व मिस्टर पोपुलर में दीपक करीर और मिस पोपुलर शालिनी, मिस्टर पर्सनेलिटी में सूर्या, मिस पर्सनेलिटी में प्रगति को सम्मानित किया गया। एसएमसी अध्यक्ष ने कहा कि विद्यार्थी को अपने जीवन में अनुशासन, समय का सदुपयोग और गुरुओं व माता-पिता का सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर अध्यापक वर्ग में अर्चना शर्मा, मीरा कौशल, भावना शर्मा, पूनम शर्मा, रीमा देवी, मुक्ता शर्मा, अमर देव, अरुणा शर्मा, संजय शर्मा, पूर्णिमा, भानु प्रिया, निधि जोशी, कंचन ठाकुर, कमलेश शर्मा, संध्या शर्मा, रजनी सूद, भावना, आरती शर्मा, ज्योति नेगी, संगीता कंवर, रेखा देवी, पिंकी तंवर, बबिता शर्मा, राजीव, नरेंद्र, जसविंद्र, सेवती, सुमन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed