फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   क्षेत्रीय अस्पताल भगवान भरोसे, एक ट्रांसफर, दूसरा अंडर ट्रांसफर

क्षेत्रीय अस्पताल भगवान भरोसे, एक ट्रांसफर, दूसरा अंडर ट्रांसफर

Sun, 30 Dec 2018 07:03 PM IST
pravinder guleria pravinder guleria
Updated Sun, 30 Dec 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से सरकार एक-एक कर चिकित्सकों के तबादले करती जा रही है। यहां अभी एक चिकित्सक अंडर ट्रांसफर हैं जबकि एक अन्य का बादला हो गया है। इसके अलावा यहां स्टाफ भी कम है। लंबे समय से यहां एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं। लोगों को चिकित्सकों की कमी से स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। हालांकि अभी एक चिकित्सक को रिलीव नहीं किया गया है। वह छुट्टी पर चल रहे हैं और जल्द ही उन्हें रिलीव कर दिया जाएगा। इसके बाद यहां चिकित्सकों की संख्या कुल 18 रह जाएगी।

क्षेत्रीय अस्पताल में कार्यरत रेडियोलॉजिस्ट डॉ. संदीप जैन को रामपुर अस्पताल ट्रांसफर करने के ऑर्डर हुए थे, लेकिन उन्हें यहां से रिलीव नहीं किया था। अब उनकी उन्हें यहां से रिलीव कर दिया है जबकि चिकित्सा अधीक्षक और मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. राजन उप्पल को पदोन्नति के साथ रामपुर ट्रांसफर किया है। वह अभी छुट्टी पर चल रहे हैं और आने वाले दिनों में उन्हें यहां से रिलीव कर दिया जाएगा। रेडियोलॉजिस्ट की कमी से रोगियों को निजी लैब में अल्ट्रासाउंड व सिटी स्कैन करवाने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन


अल्ट्रासांउड करवाने का खर्च कम हैं, निजी लैब में इसका फायदा उठाकर मनमर्जी के रेट वसूले जाते हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में दो रेडियोलॉजिस्ट हैं जिससे अभी तक यहां पर लोगों को अल्ट्रासाउंड, सिटी स्कैन की सुविधा मिल रही हैं। इसके अलावा रेडियोलॉजिस्ट को एमएलसी, कोर्ट एविडेंस, पोस्टमार्टम, मेडिकल कैंप सहित इमरजेंसी में भी अपनी सेवाएं देनी पड़ती हैं। चिकित्सक के तबादले के बाद यहां एक ही रेडियोलॉजिस्ट पर सिटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड सहित अन्य जिम्मेदारी आ जाएगी। इसी तरह मेडिसिन के भी दो विशेषज्ञ यहां पर थे लेकिन अब एक ही रह जाएगा जिससे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में 22 चिकित्सकों का होना जरूरी
सोलन का क्षेत्रीय अस्पताल 200 बिस्तर क्षमता वाला है। नियमानुसार इसमें कम से कम 22 चिकित्सकों का होना जरूरी है। इस अस्पताल में सोलन के अलावा सिरमौर व शिमला जिला के विभिन्न क्षेत्रों से रोगी इलाज के लिए आते हैं। कुछ समय पहले यहां से दो चिकित्सकों का तबादला कर दिया था। एक ऑर्थो विशेषज्ञ को यहां भेजा गया। इसके बाद अब एक रेडियोलॉजिस्ट और एक मेडिसिन विशेषज्ञ का तबादला होने के बाद यहां केवल 18 चिकित्सक ही रह जाएंगे। इनमें से दो चिकित्सकों ने पहले ही नौकरी छोड़ने का नोटिस सरकार को दिया है। अब अस्पताल में गिने चुने चिकित्सक ही नजर आएंगे जबकि यहां ओपीडी के मुताबिक अस्पताल में 35 डॉक्टरों की मांग कई बार की गई है।
चिकित्सकों के अलावा अस्पताल में अन्य स्टाफ की भी कमी है। यहां 32 स्टाफ नर्सों के पद हैं लेकिन इसके स्थान पर 24 स्टाफ नर्सें ही सेवाएं दे रही हैं। इस तरह कुल आठ पद रिक्त चल रहे हैं।
नहीं मिल रही एक्स-रे सुविधा
क्षेत्रीय अस्पताल में पिछले काफी समय से लोगों को एक्सरे की सुविधा तक नहीं मिल पा रही है। यहां पर पुरानी एक्सरे मशीन काफी पहले खराब हो चुकी थी। इसके बाद से एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं। अब यहां पर डिजिटल एक्सरे प्लांट लगाया गया लेकिन इसमें अभी रिपोर्टिंग के लिए सॉफ्टवेयर नहीं डाला गया है जिससे लोग इस सुविधा से वंचित हैं।

वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल सोलन डॉ. महेश गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के रामपुर ट्रांसफर के ऑर्डर हुए थे जिसके बाद उन्हें रिलीव कर दिया गया। चिकित्सा अधीक्षक एवं मेडिसिन विशेषज्ञ भी पदोन्नत हो गए हैं और अंडर ट्रांसफर हैं। फिलहाल उन्हें रिलीव नहीं किया गया है लेकिन जल्द ही रिलीव किया जाएगा। यहां पर एक्सरे मशीन लगाई है जिसमें सॉफ्टवेयर नहीं डाला गया है। इसके लिए कंपनी से बात हुई है, जल्द ही इसे शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed