{"_id":"5bd99ad8bdec2269612acb9b","slug":"121540987608-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 दिन बीतने के बाद भी नगर पंचायत अध्यक्ष की ताजपोशी नही चढ़ी सिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 दिन बीतने के बाद भी नगर पंचायत अध्यक्ष की ताजपोशी नही चढ़ी सिरे
Updated Wed, 31 Oct 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
27 दिन बीतने के बाद भी नगर पंचायत अध्यक्ष की ताजपोशी नहीं चढ़ी सिरे
विकास कार्यो पर लगा ग्रहण, नगर पंचायत दफतर के चक्कर काटने को मजबूर हुए लोग
अमर उजाला ब्यूरो
अर्की (सोलन)। 27 दिन बीत जाने के बाद भी नगर पंचायत अर्की में अध्यक्ष की ताजपोशी सिरे नहीं चढ़ पाई है। नगर पंचायत अध्यक्ष का शपथ समारोह न हो पाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनता जा रहा है। हालांकि, सबसे बड़ी दिक्कत विकास कार्यों की गति को ग्रहण लगना है। लोगों का कहना है कि चुनाव के कुछ दिनों बाद शपथ कार्यक्रम रखा जाता है लेकिन एक महीना बीतने के बाद भी नगर पंचायत अध्यक्ष की ताजपोशी नहीं हो पा रही है। इससे नगर पंचायत में लोगों के काम अधर में लटक रहे हैं।
बता दें नगर कि पंचायत में एक वर्ष में लगभग 12 बैठकें होती हैं जिनमें नए कार्य करवाने तथा अन्य विषयों को लेकर चर्चा की जाती है। इस महीने की बैठक अभी तक नहीं हो पाई है। लोगों को प्रधान से किसी तरह का कोई हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र लेने के लिए नव निर्वाचित अध्यक्ष, कभी उपाध्यक्ष के घर या नगर पंचायत के दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
पहले ढाई वर्ष में अध्यक्ष पद पर काबिज रही सावित्री गुप्ता तथा वीना ठाकुर के बीच में अध्यक्ष पद को लेकर ढाई साल का करार हुआ था जो अगस्त माह में समाप्त हो गया। इसके चलते अध्यक्ष पद को लेकर दोबारा पांच अक्तूबर को चुनाव करवाया गया। इसमें कांग्रेस उम्मीदवार वीना ठाकुर को चार मत पड़े जबकि भाजपा प्रत्याशी आशा परिहार को दो ही मत मिले जबकि एक वोट रद्द हुआ था। इस चुनाव को हुए लगभग एक महीना बीतने जा रहा है लेकिन अभी तक अध्यक्ष पद की शपथ ही नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
एसडीएम अर्की एवं नगर पंचायत सचिव छवि नांटा ने बताया कि जैसे ही उपायुक्त सोलन से आदेश आते हैं, वैसे ही अध्यक्ष की शपथ करवा दी जाएगी।