फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कांग्रेस शिलान्यास पट्टिकाओं को पहुंचाई जा रही क्षति

कांग्रेस शिलान्यास पट्टिकाओं को पहुंचाई जा रही क्षति

Sat, 27 Oct 2018 07:00 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस शिलान्यास पट्टिकाओं को क्षतिपहुंचाने का आरोप
विज्ञापन

जिला कांग्रेस प्रवक्ता ने प्रशासन से उचित कार्रवाई करने की रखी मांग
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद से कांग्रेस के समय शुरू किए विकास कार्यों पर कोई ठोस प्रगति देखने को नहीं मिल रही है। इनके अभी तक के कार्यकाल में सोलन निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के समय लगी शिलान्यास और उद्घाटन पट्टिकाओं को सरेआम ध्वस्त किया जा रहा है। यह बात जिला कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि ऐसी मानसिकता साफ दर्शाती है कि भाजपा की सरकार कांग्रेस के विकास कार्यों का नामोनिशान मिटाना चाहती है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। हैरानी की बात है कि बशील में भाजपा सरकार के समय तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बिंदल ने 3 जनवरी 2012 को बशील जखड़ीयू सड़क का लोकार्पण किया था, वह पट्टिका अभी भी सही सलामत है और पट्टिका स्थानीय विधायक की जमीन पर लगी है जिससे लगता है की कोई शरारती तत्व किसी न किसी के प्रभाव में इस तरह के कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। सोलन में पट्टिकाओं का सरेआम गायब होना सरकार और प्रशासन पर बहुत से सवाल खड़े करता है जिसका कांग्रेस जवाब मांगती है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा सभी का सम्मान किया है और कांग्रेस की यह विचारधारा है कि कभी भी बदले की भावना से कार्य नहीं करना चाहिए। उन्होंने प्रशासन व पुलिस से इस कार्य को लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। सोलन शहर की बात करे तो सपरून में लाखों से निर्मित होने वाले वेंडर मार्केट का शिलान्यास डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल ने किया था। अब मौके पर देखा जाए तो पट्टिका गायब है और उस स्थान पर दो पट्टिकाओं में डॉ. राजीव बिंदल का नाम है, वो भी 22-1-2009 में बनी पट्टिका है। वहीं सोलन के गंज बाजार में पार्क का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह और डॉ. धनीराम शांडिल ने किया था, मौके से पटिका गायब है। जवाहर पार्क की ओर जाने वाले रास्ते पर सोलन के विधायक की पट्टिका तोड़ दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed