{"_id":"5a2eb4d24f1c1b193e8b808d","slug":"121513010386-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवाणू में 31 उद्योगों के कटे पानी के कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परवाणू में 31 उद्योगों के कटे पानी के कनेक्शन
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक शहर परवाणू में नगर परिषद को समय पर टैक्स न चुकाने वाले डिफाल्टर उद्योगों पर बिजली बोर्ड की कार्रवाई के बाद सोमवार हिमुडा की भी गाज गिर गई। हिमुडा ने 37 डिफाल्टरों की लिस्ट पर कार्रवाई करते हुए 31 उद्योगों के पानी के कनेक्शन काट दिए। छह डिफाल्टर उद्योगों ने कार्रवाई से पहले ही अपना टैक्स चुका दिया। शहर में समय पर टैक्स जमा न करवाने वाले डिफाल्टरों की सूची नगर परिषद परवाणू ने प्रदेश हाई कोर्ट में पेश की थी। इसके बाद इस मामले में हाई कोर्ट ने कडा संज्ञान लेते हुए ऐसे उद्योगों पर कार्रवाई करने के आदेश जारी हुए थे। इसके बाद शहर में पानी की सप्लाई करने वाली हिमुडा को 37 डिफाल्टरों की लिस्ट मिली थी और तुरंत इन उद्योगों पर कार्रवाई करने के आदेश जारी हुए थे। इसके बाद हिमुडा ने सोमवार को सुबह से ही अपनी कार्रवाई शुरू की और सभी उद्योगों के पानी के कनेक्शन काट दिए। इससे पूर्व बिजली बोर्ड ने उद्योगों की बिजली काट दी थी।
परवाणू शहर में पर्यावरण के साथ खिलवाड़ और समय पर टैक्स जमा न करने के मामले में अभी तक करीब 60 उद्योगों के बिजली के कनेक्शन भी काटे गए हैं। रविवार तक बिजली बोर्ड ने अपनी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 59 के कनेक्शन काटे थे लेकिन एक उद्योग का पता न मिलने के कारण उस पर कार्रवाई नहीं हो सकी थी। इसके बाद सोमवार को बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने सुबह ही उद्योग को खोज कर उसके भी कनेक्शन काट दिए। इससे पहले 9 उद्योगों पर पर्यावरण के साथ खिलवाड़, 14 चूल्हा उद्योग, शनिवार को समय पर टैक्स न जमा करने वाले 25 उद्योग और रविवार को 11 उद्योग शामिल हैं।
प्रशासनिक के आदेशों पर की कार्रवाई : ठाकुर
हिमुडा के सहायक अभियंता राजेश ठाकुर ने बताया कि उन्हें 37 उद्योगों की सूची मिली थी। इसमें से 31 उद्योगों के पानी के कनेक्शन काट दिए हैं। छह उद्योगों ने अपना टैक्स जमा करवा लिया है। इस कारण उनके कनेक्शन नहीं काटे हैं। यह कार्रवाई प्रशासनिक के आदेश पर की गई है।