फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कबड्डी टूर्नामेंट दो से, प्रो कबड्डी लीग के स्टार दो भरेंगे जोश

कबड्डी टूर्नामेंट दो से, प्रो कबड्डी लीग के स्टार दो भरेंगे जोश

Tue, 24 Oct 2017 06:39 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी टूर्नामेंट दो से, प्रो कबड्डी लीग के स्टार दो भरेंगे जोश
26 अप्रैल से 7 मई तक प्रदेश में विभिन्न जगह ट्रायल लिए जाएंगे।

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बद्दी (सोलन)।
राजनीतिक सरगर्मियों के बीच क्षेत्र के लोगों को प्रो कबड्डी लीग के स्टार खिलाड़ियों को देखने का मौका मिलेगा। ये दूसरा मौका होगा, जब टीम इंडिया और प्रो कबड्डी लीग के स्टार खिलाड़ी न केवल टूर्नामेंट की शोभा बढ़ाएंगे अपितु स्थानीय खिलाड़ियों के साथ दाव पेंच भी आजमाएंगे।

युवा मंडल क्लब नालागढ़ के तत्वावधान में दूसरी बार नेशनल स्टाइल कबड्डी टूर्नामेंट 2 व 3 नवंबर को होगा। प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी स्टार अजय ठाकुर, बलदेव शिल्ला, मनप्रीत सिंह, राकेश कुमार, अनूप, सुरजीत, प्रदीप, जोगिंद्र, प्रदेश की प्रथम महिला ट्रक ड्राइवर पूनम नेगी, जूनियर एशियन चैंपियनशिप गोल्ड मैेलिस्ट निधि शर्मा कबड्डी टूर्नामेंट में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। प्रो कबड्डी लीग के खिलाड़ी अभिनंदन कुमार, विनीत शर्मा, विशाल भारद्वाज, मनी, रणसिंह रणिया, गुरविंदर सिंह, सुरिंद्र सिंह, शिबू कबड्डी के दाव पेंच दिखाकर लोगों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन


युवा मंडल क्लब के अध्यक्ष सोनू सैणी, उपाध्यक्ष राजीव वर्मा, महासचिव विकास वर्मा, सचिव संदीप कुमार, कोषाध्यक्ष जगदीप, सलाहकार अतुल गुप्ता, नरेंद्र, हरदीप शर्मा, प्रिंस राणा, रमन वर्मा, संजीव वर्मा, बोनी नेगी, गौरव व अमन ठाकुर ने कहा कि प्रतियोगिता में ओपन और 65 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले होंगे। इसमें ओपन वर्ग की विजेता टीम को 77,777 रुपए व उपविजेता टीम को 55,555 रुपए व तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 22,222 रुपये बतौर पुरस्कार दिए जाएंगे। 65 किलोग्राम भार वर्ग की विजेता टीम को 33,333 और उपविजेता टीम को 22,222 रुपये और तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 11,111 रुपए की इनामी राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed