{"_id":"6a96cf5ef549624f6309d593","slug":"development-of-kandaghat-stalled-during-congress-tenure-madan-solan-news-c-176-1-ssml1040-177894-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के कार्यकाल में कंडाघाट का विकास ठप : मदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के कार्यकाल में कंडाघाट का विकास ठप : मदन
विज्ञापन
कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कंडाघाट में रोष रैली निकालते भाजपा के कार्यकर्ता। स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा कंडाघाट मंडल ने निकाली आक्रोश रैली
कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ दिया धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल /कंडाघाट(सोलन)। भारतीय जनता पार्टी कंडाघाट मंडल ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ कंडाघाट में आक्रोश रैली निकाली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कंडाघाट बाजार में कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार की नीतियों को लेकर विरोध जताया।
भाजपा कंडाघाट मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के चार साल पूरे होने वाले हैं, लेकिन कंडाघाट क्षेत्र में विकास कार्य ठप हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय शुरू किए गए कार्यों को भी कांग्रेस सरकार ने रोक दिया है। क्षेत्र की सड़कों की स्थिति खराब होने से वाहन चालकों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
किसान नेता देवेंद्र कूनपूरी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने किसानों से किए वादे पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा कि सरकार ने न तो किसानों से गोबर खरीदा और न ही वादे के अनुसार दूध के दाम दिए। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र परिहार ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार ने प्रदेश में कई शिक्षण संस्थान बंद किए और महिलाओं व युवाओं से किए वादे पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सरकार की कथनी और करनी के अंतर को समझ चुकी है और आगामी चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से बाहर करेगी।