{"_id":"6a96c1c0cdd27148dc05f6eb","slug":"2900-students-participated-in-the-know-india-competition-solan-news-c-176-1-ssml1044-177877-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: भारत को जानो प्रतियोगिता में 2900 विद्यार्थियों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: भारत को जानो प्रतियोगिता में 2900 विद्यार्थियों ने लिया भाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर स्कूल से चार विद्यार्थियों का क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए होगा चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। भारत विकास परिषद की बद्दी शाखा की ओर से भारत को जानो विषय पर लिखित प्रतियोगिता हुई। इसमें एक दर्जन स्कूलों के 2900 विद्यार्थियों ने भाग लिया। शाखा अध्यक्ष देव व्रत यादव ने बताया कि प्रतियोगिता शाखा स्तर पर आयोजित की गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और इतिहास से परिचित कराना है।
प्रतियोगिता को दो वर्गों में बांटा गया था। छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को कनिष्ठ वर्ग और नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को वरिष्ठ वर्ग में रखा गया था। प्रत्येक स्कूल से दोनों वर्गों में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थी क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
यादव ने बताया कि लिखित परीक्षा का आयोजन भारत विकास परिषद के प्रांतीय महासचिव दीप आर्य की देखरेख में किया गया। शाखा सचिव सौरव श्रीवास्तव और वित्त सचिव राकेश यादव ने आयोजन की व्यवस्थाएं संभालीं। सलाहकार सीडी मिश्रा, प्रदेश सेवा प्रमुख नीरज गुप्ता और लैब अध्यक्ष रमन कुमार ने भी सहयोग किया।