फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   12 additional buses will be run from the district for Raksha Bandhan

Solan News: रक्षा बंधन को लेकर जिले से चलाई जाएंगी 12 अतिरिक्त बसें

Fri, 08 Aug 2025 06:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 06:20 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ से आठ, परवाणू व सोलन डिपो से दो-दो अतिरिक्त बसें चलाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/बद्दी। रक्षा बंधन को लेकर जिले में 12 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसमें नालागढ़ डिपो की आठ, परवाणू व सोलन डिपो की ओर से दो-दो अतिरिक्त बसें चलाई गईं। दो दिन तक अवकाश होने से सभी कामगार शुक्रवार को अपने-अपने घरों के लिए रवाना हुए। इसके चलते सोलन, परवाणू, बद्दी व नालागढ़ के बस अड्डों पर काफी भीड़ रही। नालागढ़ में क्षेत्रीय प्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे अखिल अग्निहोत्री ने बताया कि रक्षा बंधन को लेकर उन्होंने अभी तक आठ अतिरिक्त बसें लगा दी हैं। यह बसें नालागढ़ से ऊना, नालागढ़ से चंडीगढ़ यात्रियों को लेकर भेजी गई हैं। दो बसें चंडीगढ़ में खड़ी हैं और वहां से यात्रियों से हिसाब से इन बसों को हिमाचल के अन्य शहरों के लिए रवाना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नालागढ व बद्दी से ऊना के लिए 28 रूट पहले संचालित है और यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चार बसों को अतिरिक्त चला दिया गया है। इसके अलावा नालागढ़ से चंडीगढ़ के लिए आठ रूट हैं, लेकिन यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चार बसों को चंडीगढ़ के लिए रवाना किया गया है। इससे बाहरी राज्यों में जाने वाले लोग चंडीगढ़ तक पहुंच सके। उन्होंने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए और भी बसें भेजी जा सकती है। शनिवार को रक्षा बंधन पर सभी महिलाओं को लिए यात्रा मुफ्त रखी जाएगी और सभी रूटों पर बसें चलाई जाएंगी। उधर, सोलन के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेंद्र राजपूत ने बताया कि उन्होंने फिलहाल राखी को लेकर दो बसें भेजी हैं। जरूरत के हिसाब से बसें बढ़ाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed