फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बिजली बोर्ड काटेगा अवैध कनेक्शन के तार, जल्द पकड़े आएंगे एनओसी का गलत इस्तेमाल करने वाले

बिजली बोर्ड काटेगा अवैध कनेक्शन के तार, जल्द पकड़े आएंगे एनओसी का गलत इस्तेमाल करने वाले

Fri, 07 Dec 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
बिजली बोर्ड काटेगा अवैध कनेक्शन, जल्द पकड़े आएंगे एनओसी का गलत इस्तेमाल करने वाले
विज्ञापन

नगर परिषद ने दो दर्जन भवन मालिकों को दिए हैं नोटिस, 163 भवनों का मामला हाईकोर्ट में लंबित
निचले फ्लोर के कनेक्शन पर चल रही बिजली, अवैध रूप से बने भवनों में हो रहा इस्तेमाल
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। शहर भर में अवैध रूप से चल रहे बिजली कनेक्शन के तार जल्द ही काटे जाएंगे। बिजली बोर्ड का उड़नदस्ता इस काम में जुट गया है। बोर्ड उन लोगों को सूची बना रहा है जिन्होंने नगर परिषद के अनापत्ति प्रमाणपत्र का गलत इस्तेमाल करते हुए बिजली के कनेक्शनों का विस्तार किया है। नगर परिषद ने अवैध निर्माण को लेकर शहर भर में करीब दो दर्जन नोटिस जारी किए हैं। इसके अलावा 163 भवनों के अनाधिकृत निर्माण का मामला उच्च न्यायालय में लंबित है। लेकिन आपत्ति और नोटिस के बावजूद कुछ बहुमंजिला भवन मालिक खुलेआम बिजली और पानी दोनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिन भवनों के निर्माण पर नगर परिषद ने आपत्ति जाहिर किए हैं वहां बिजली के कनेक्शन अब भी चल रहे हैं।
सोलन शहर में पानी सप्लाई देने की जिम्मेदारी और जवाबदेही दोनों नगर परिषद के पास है। लेकिन बिजली के तार बोर्ड ही जोड़ता है। ऐसे में अवैैध रूप से बने भवनों में बिजली की सप्लाई शुरू होने पर कई सवाल बोर्ड के खिलाफ भी खड़े हो रहे हैं। जिन्हें देखते हुए बोर्ड ने अपने स्तर पर उड़नदस्ते की मदद से ऐसे भवन मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बिजली और पानी का कनेक्शन लेने से पूर्व नगर परिषद से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना पड़ता है। इसी प्रमाणपत्र के आधार पर बोर्ड भवन को बिजली सप्लाई से जोड़ता है। लेकिन बहुमंजिला भवन मालिकों ने फ्लोर के हिसाब से कनेक्शन ले रखे हैं। जो फ्लोर अवैध रूप से बना है उसकी एनओसी न मिलने के बाद भी निचले फ्लोर से सप्लाई जोड़कर काम चलाया जा रहा है। नगर परिषद ने हाल ही में करीब दो दर्जन अवैध भवन मालिकों को नोटिस जारी किए हैं और साथ ही यह भी ऐलान किया है कि इन भवन मालिकों को बिजली और पानी के कनेक्शन नहीं दिए जाएंगे। लेकिन बहुत से मामलों में पूरा भवन अवैध घोषित नहीं है। भवन के सिर्फ फ्लोर अवैध रूप से बने हैं और वहां लिए गए कनेक्शन के आधार पर अवैध भवन में भी पानी और बिजली पहुंचाई जा रही है। अब बिजली बोर्ड उड़नदस्तों की मदद से इन्हीं भवन मालिकों की तलाश करेगा और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
नप की एनओसी से मिलता है कनेक्शन : बोर्ड
बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता मनीष आर्य का कहना है कि नप की एनओसी के बगैर कनेक्शन नहीं लगता है। किसी ने गलत निर्माण किया है तो उसका पूरा भवन अवैध नहीं होता है बल्कि कुछ फ्लोर अवैध रहते हैं। भवन मालिक फ्लोर के हिसाब से एनओसी लेकर कनेक्शन ले लेते हैं। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने निचले फ्लोर की एनओसी पर ऊपरी फ्लोर के कनेक्शन लगा लिए हैं उनकी तलाश बोर्ड करेगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए बोर्ड उड़नदस्ते की भी मदद ले रहा है।

इनसेट...
बख्शे नहीं जाएंगे एनओसी का गलत इस्तेमाल करने वाले : देवेंद्र ठाकुर
नप अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर का कहना है कि अवैध निर्माण करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। नप बिजली और पानी का कनेक्शन रोकेगी। यदि कोई गलत तरीके से इसका इस्तेमाल कर रहा है तो उसका पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि नप जेई की मदद से समय-समय पर ऐसे कार्यों की निगरानी करती है। यदि कुछ गलत हो रहा है तो इसके लिए जवाबदेह अधिकारी या कर्मचारी भी दोषी माने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed