{"_id":"5ba38c4f867a557fee0266f8","slug":"11537444943-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह बाद नालागढ़ कॉलेज में फिर दिखा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह बाद नालागढ़ कॉलेज में फिर दिखा तेंदुआ
Updated Thu, 20 Sep 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ कॉलेज में तीन माह में दूसरी मर्तबा तेंदुआ देखा गया है। पहले तेंदुआ ब्वॉयज हॉस्टल के प्रांगण और दूसरी बार स्टेडियम के बीच बैठा नजर आया जिससे विद्यार्थियों में हड़कंप मच गया। हॉस्टल के छात्रों के लिए तुरंत कमरों में रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। जब सूचना वन विभाग को मिली तो उन्होंने कॉलेज सहित आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। पांच सदस्यीय टीम को मौके पर भेजा जो वीरवार को भी आसपास की खाक छानती रही।
कॉलेज के साथ लगते जंगल के एक ओर जहां न्यू नालागढ़ बसता है और यहां रिहायशी मकान है, वहीं वार्ड-2 का कुछ हिस्सा आता है, जिसमें एक निजी स्कूल, गेस्ट हाउस सहित मकान हैं। कॉलेज में बुधवार देर शाम को यह तेंदुआ देखा गया और ब्वॉयज हॉस्टल प्रांगण में छात्रों ने तेंदुए को घूमते हुए देखा तो वह सहम गए। उन्होंने इसकी सूचना वार्डन को दी जिस पर वार्डन ने छात्रों को कमरे के भीतर ही रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कॉलेज प्रशासन को इसकी सूचना दी। थोड़ी देर बाद कॉलेज के स्टेडियम में अभ्यास करने वाले एक छात्र ने तेंदुए को दूसरी बार मैदान के बीच बैठा देखा तो दहशत फैल गई। प्राचार्य डॉ. अनिल रतन वर्मा ने कहा कि दो बार कॉलेज में दिखे तेंदुए को पकड़ा जाना अनिवार्य है। उन्होंने वन विभाग से मांग कर कहा कि कॉलेज में पिंजरा लगाया जाना चाहिए ताकि तेंदुआ कॉलेज में दिखे तो पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
डीएफओ नालागढ़ जेएस शर्मा ने कहा कि सूचना मिलते ही कॉलेज व आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों से आह्वान किया कि यदि किसी को तेंदुआ नजर आए तो तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दें। उन्होंने कहा कि पांच सदस्यीय टीम वीरवार को कॉलेज और आसपास के क्षेत्रों में सक्रियता बनाए हुए है।