{"_id":"5ad0bc6c4f1c1b612c8b45c1","slug":"11523629164-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ अस्पताल में तीमारदारों के लिए बनेगा रेस्ट रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालागढ़ अस्पताल में तीमारदारों के लिए बनेगा रेस्ट रूम
Updated Fri, 13 Apr 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ अस्पताल में अब मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों की सुविधा और उनके आराम करने के लिए जल्द ही रेस्ट रूम बनेगा। रेस्ट रूम में जहां तीमारदार विश्राम कर सकेंगे, वहीं इसकी धरातल मंजिल में वाहनों को भी पार्किंग के रूप में ठिकाना मिलेगा। बताया जाता है कि इस जगह आने वाले करीब 26 पेड़ों का कटान कार्य पूरा हो गया है। जानकारी के मुताबिक रेस्ट रूम के बनने से मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को धूप और बारिश की समस्या से भी निजात मिलेगी और तीमारदार यहां विश्राम भी कर सकेंगे। रेस्ट रूम के लिए बीबीएनडीए अस्पताल प्रशासन को 10 लाख की धनराशि मुहैया करवाएगा। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक अस्पताल में बनने वाली पार्किंग के ऊपर वाली मंजिल में यह बड़ा हॉल निर्मित किया जाएगा। नालागढ़ के सौ बेड वाले अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों की देखभाल और उनसे मिलने के लिए तीमारदार आते हैं। अस्पताल के वार्डों में एक से अधिक तीमारदार का प्रवेश वर्जित होने से मरीज से मिलने आए अन्य लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है, जिससे अब इस रेस्ट रूम के बनने से तीमारदार विश्राम कर सकेंगे।
तीमारदारों को मिलेगी सुविधा : डॉ. केडी
नालागढ़ अस्पताल के बीएमओ डॉ. केडी जस्सल ने कहा कि अस्पताल परिसर में रेस्ट रूम का निर्माण बीबीएनडीए के सहयोग से होगा। इसके लिए बीबीएनडीए दस लाख रुपये की धनराशि मुहैया करवाएगा। उन्होंने कहा कि इस जगह में आने वाले करीब 26 पेड़ों के कटान का कार्य पूरा हो चुका है।