मकर संक्रांति पर दरगाह में नवाया शीश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ (सोलन)। पीरस्थान लोहड़ी मेले के दूसरे दिन मकर संक्रांति पर भारी तादाद में श्रद्धालुओं ने दरगाह पर शीश नवाया। श्रद्धालुओं की खासी भीड़ मकर संक्रांति पर उमड़ी। जगह जगह भंडारों का आयोजन किया गया। दरगाह में प्रसाद के रूप में चूरमा (मीठी रोटी) बांटी जाती है। सोमवार को भी मेला आयोजित होगा। प्रशासन ने सोमवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। युवा विकास एवं चैरिटेबल सोसायटी के तत्वावधान में सोमवार को सभ्यचारक मेले का आयोजन होगा। इसमें पंजाब सहित स्थानीय कलाकार सुरों के जादू से लोगों का मनोरंजन करेंगे। सोसायटी के चेयरमैन पम्मी डाडी ने कहा कि इस मेले में मुख्य गायक रंधावा ब्रदर्ज होंगे। इज्जतां संभालो पंजाबियों फेम रम्मी रंधावा व प्रिंस रंधावा अपनी गायकी से लोगों का मनोरंजन करेंगे। इसके अलावा गायक जीत पंवार जीता, हरमिंदर नुरपूरी, सर्वजीत मट्टू, चन्ना किशनपुरिया, सोनू, मिस कंचन शर्मा, साहिब धालीवाल, सर्वजीत लवली सहित अन्य पंजाबी और स्थानीय गायक इस मेले की शोभा बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि मेले में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शिरकत करेंगे।