{"_id":"5a15a7774f1c1b156b8b791d","slug":"11511368567-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा संसद की विजेता सोलन टीम का स्कूल पहुंचने पर सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा संसद की विजेता सोलन टीम का स्कूल पहुंचने पर सम्मान
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुनिहार में आयोजित जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में कुठाड़ ब्लॉक के ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन ने पहला स्थान हासिल किया। स्कूल पहुंचने पर बुधवार को टीम और टीम लीडर अध्यापकों का स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में जिला के छह शिक्षा खंडों के छात्रों ने भाग लिया। बॉयज स्कूल सोलन की टीम के निदेशक प्रवक्ता दिलीप वर्मा और अनीता राणा ने बताया कि स्कूल की टीम का चयन राज्य सतरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। टीम में शिवांश, रजत, अभिषेक, प्रियांशु, विनय, अजय, सुहर्ष, शुभम, अरुण, रमन, रोहित, अशोक, अमन, संजय, शीतल और अमित ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, नेता प्रतिपक्ष की भूमिका अदा करके लोगों का मन मोह लिया। प्रवक्ता रजनीश राणा ने छात्रों की इस उपलब्धि को सराहा। प्रिंसिपल विपेंद्र काल्टा ने टीम को बधाई दी।
विज्ञापन