{"_id":"59ad83454f1c1b06278b509b","slug":"11504543557-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के चार नए मामले आने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के चार नए मामले आने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परवाणू (सोलन)। क्षेत्र में डेंगू के चार नए मामले आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। परवाणू में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर अब आठ हो गई है। 25 अगस्त के बाद से यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। अस्पताल में तेज बुुखार से पीड़ित पहुंचे कुल 43 मरीजों का डेंगू परीक्षण करवाया गया। इनमें चार नए मामलों की पुष्टि हुई है। 25 अगस्त से अभी तक डेंगू के आठ मरीज सामने आ चुके हैं। नए मामलों में दो परवाणू के कामली से और दो कालका के हैं। 15 मरीज मलेरिया के भी मिले हैं। इनका भी उपचार चल रहा है।
यह सभी केस परवाणू के साथ लगते टकसाल और कामली में बनाई गई झुग्गी झोंपड़ियों से शुरू हुए हैं। इनका कुछ का इलाज परवाणू के ईएसआई अस्पताल में चल रहा है और कुछ को दवाईयां देकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बरसात के मौसम के आखिरी दौर में स्थानीय ईएसआई अस्पताल में पहले से दुगुना ज्यादा ओपीडी में दिन प्रतिदिन आने वाले मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। इनमें ज्यादातर मरीज बुखार, खांसी और जुकाम के आ रहे हैं। इससे साफ अंदाजा लगया जा सकता है कि शहर में डेंगू का डर किस तरह बना हुआ है। डेंगू से लोग दहशत में हैं और हल्का बुखार होने पर भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। इससे इन दिनों परवाणू अस्पताल में मरीजों की संख्या भी काफी बढ़ चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग कर रहा जागरूक : डॉ. कपिल
ईएसआई अस्पताल के कार्यकारी अधिकारी डॉक्टर कपिल ने बताया कि सोमवार तक 43 लोगों के डेंगू से संबंधित टेस्ट किए थे। इसमें से चार लोगों को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के अनुसार गठित की गई कमेटियों ने आसपास के झुग्गी झोंपड़ियों वाले क्षेत्रों में निरीक्षण का कार्य शुरू कर वहां रहने वाले लोगों को सफाई व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी है।