{"_id":"5bd5bccfbdec2269807e00cb","slug":"111540734159-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच पर धंसने वाले पहाड़ों को बचाने के लिए काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच पर धंसने वाले पहाड़ों को बचाने के लिए काम शुरू
Updated Sun, 28 Oct 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। भारी बारिश के कारण कालका-शिमला हाईवे पर चक्कीमोड़, सनवारा, धर्मपुर में कई घरों को नुकसान पहुंचा था। अब हार्डिग वार्ड से नीचे और हाईवे के साथ सटे पहाड़ को सुरक्षित करने के लिए फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी ने उच्च स्तरीय तकनीक का प्रयोग कर इसे रोकने का कार्य कर रही है। इसमें करोड़ों रुपये लगाए जा रहे हैं।
इसके प्रथम चरण में पहाड़ से कभी मिट्टी को निकाल कर उसके बाद पहाड़ में ड्राई मिक्स शॉटकंक्रीट किया जाएगा। दूसरे चरण में वायरमेश, जाली, कंक्रीट स्प्रे किया जाएगा। अंतिम चरण में पहाड़ के बीच एसडी रोक बोल्ट लगाए जाएंगे जो पहाड़ के अंदर आठ मीटर तक डाले जाएंगे। इससे पहाड़ अंदर से मजबूत बन जाएगा और इससे पहाड़ में दरारें सहित ढहने का भी कोई खतरा नहीं रहेगा।
विज्ञापन
कंपनी के इंजीनियर राहुल, जसवीर व रमेश तोमर ने बताया कि पहाड़ को खिसकने से बचाने के लिए कंपनी ने कार्य शुरू कर दिया है। इसमें इसकी मजबूती के लिए हाई टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जा रहा है। इसमें 150 मीटर ऊंचे पहाड़ को रोकने किए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन