{"_id":"5baf8b8b867a5570ed379c9e","slug":"111538231179-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बददी में गिराए जाएंगे अवैध, नगरपरिषद ने लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बददी में गिराए जाएंगे अवैध, नगरपरिषद ने लिया फैसला
Updated Sat, 29 Sep 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी में गिराए जाएंगे अवैध, नगर परिषद ने लिया फैसला
मासिक बैठक में विभिन्न निर्णय लिए गए, 53 भवनों के नक्शे पास किए गए
अमर उजाला ब्यूरो
बददी (सोलन)। नगर परिषद बद्दी की बैठक शनिवार को नप अध्यक्ष मदन चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें विकास कार्यों को लेकर कई प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में शहर में हुए अवैध निर्माण को लेकर शिकंजा कसने की बात दोहराई गई। नालियों को कवर करने वालों पर जेसीबी चलाने का निर्णय लिया गया। शनिवार को हुई बैठक में जहां 53 भवनों के नक्शे पास किए गए। वहीं नगर परिषद क्षेत्र में हुए अवैध निर्माणों को गिराने का भी फैसला लिया गया। नप अध्यक्ष मदन लाल चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा के अलावा अधिकारियों को लोगों की समस्याएं तुरंत हल करने के निर्देश जारी किए गए। बैठक में पार्षदों ने उनके वार्डों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और कहा कि कई-कई दिन बीत जाने के बाद भी जनसमस्याएं हल नहीं हो पा रही जिससे लोग उन्हें तंग कर रहे हैं। कहा गया कि शहर में कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था बेहाल है और समय पर कूड़ा नहीं उठाया जाता जिससे दुर्गंध फैलती है। साथ ही लावारिस पशु कूड़े को यहां-वहां फैला देते हैं। अनेक स्थानों पर बंद पड़ी नालियां लोगों की परेशानी का कारण बन रही हैं। इन नालियों का गंदा पानी सड़क पर फैलता है जिससे संक्रामक रोगों के फैलने का अंदेशा बना हुआ है। शहर में कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें बंद होने से रात के समय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बैठक में पार्षदों ने इन समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की।
नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष मदन लाल चौधरी ने बताया कि शहर की सभी समस्याओं पर बारी-बारी चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को उनके तुरंत निपटारे के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि बैठक में 53 भवनों के नक्शे पास किए गए। हाउसिंग बोर्ड फेस-3 में हुए अवैध निर्माण को गिराने का निर्णय लिया गया। इसी फेस में सामुदायिक भवन को भूमि स्थानांतरित करने का भी फैसला हुआ। विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा के अलावा दशहरा पर्व को धूमधाम से मनाने का भी निर्णय लिया है।
ये रहे बैठक में मौजूद
बैठक में पार्षद सतवीर कौर कुंडलस, एडवोकेट संदीप कुमार सचदेवा, मोनिका कौशल, माया देवी, सुषमा कुंडलस, निर्मला देवी, नरेंद्र कुमार, मनोनीत पार्षद लोकेश दत्ता, तरसेम चौधरी व मोहिंद्र लुबाणा के अलावा नप के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता राकेश कांत शर्मा व वरिष्ठ सहायक खेमचंद वर्मा भी मौजूद रहे।