{"_id":"5b3f486a4f1c1bb6248b4c2a","slug":"111530873962-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बरसात में बहीं दो करोड़ की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बरसात में बहीं दो करोड़ की सड़कें
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन। जिला भर में इस साल मानसून की बारिश में अब तक लोक निर्माण विभाग को करोड़ों रुपये की चपत लग चुकी है। बारिश के चलते सोलन सर्किल में करीब तीन करोड़ का नुकसान विभाग को हुआ है। सोलन सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में हुई बारिश ने सड़कों की हालत बेहद खराब कर दी है। गर्मी के दिनों में विभाग ने सड़कों पर टारिंग का कार्य शुरू किया था। इसके बाद मानसून की पहली बारिश ने विभाग को भारी नुकसान पहुंचाया है।
बताया जा रहा है कि भारी बारिश से करीब 40 सड़कों को नुकसान पहुंचा है। नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी जा रही है। सोलन जिले में बारिश के कहर से काफी नुकसान हुआ है। सोलन में ही बारिश के चलते कई सड़कों की हालत खस्ता हो गई हैं। लोक निर्माण विभाग को पहली बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा है। गर्मी के मौसम में ठीक की गई सड़कों की हालत बेहद खराब हो गई है। कई जगहों पर डंगे गिरने से सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बारिश होने के चलते कसौली-भोजनगर क्षेत्र में सड़कों को अधिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता एसपी जोगटा ने कहा कि मानसून की पहली बारिश से सोलन सर्किल के अंदर करीब दो करोड़ से अधिक का नुकसान विभाग को हुआ है। इसकी रिपोर्ट बनाई जा रही है।
विज्ञापन
प्रशासन को भेजी जा रही है रिपोर्ट
जिला भर में बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट प्रशासन को भी जा रही है। इसके बाद यह रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। मानसून के चलते प्रशासन ने जिला भर में कोई उचित प्रबंध नहीं किए हैं।