{"_id":"5aa163514f1c1b28428b92ce","slug":"111520526161-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएन में साईकिल पर सवार होकर डाकिया बांटेगा डाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीएन में साईकिल पर सवार होकर डाकिया बांटेगा डाक
Updated Thu, 08 Mar 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। डाकिया अब साइकिल पर डाक बांटने आएगा। भले ही आजकल चिट्ठी पत्री का चलन कम हो गया हो लेकिन सरकारी कामकाज और नौकरी से संबंधित सूचनाएं अभी भी डाक के जरिये ही प्रेषित होती हैं। डाकिये को इन चिट्ठियों को बांटने में पूरा दिन लग जाता है। लेकिन अब डाकियों की यह दिक्कत दूर होने वाली है। डाकियों को लघु उद्योग भारती की बरोटीवाला इकाई साइकिलें प्रदान करेगी। बरोटीवाला में इसकी शुुरुआत हो गई है।
औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के बरोटीवाला और आसपास के लोगों को डाक बांटने के लिए डाकिया अब साइकिल पर ही आएगा। संस्था के अध्यक्ष संजीव शर्मा और महासचिव अजय चौहान ने डाकिए कृष्ण लाल को सम्मान नई साइकिल प्रदान की। लघु उद्योग भारती बरोटीवाला के अध्यक्ष संजीव शर्मा, महासचिव अजय चौहान और कोषाध्यक्ष विभोर कुमार ने बताया कि बरोटीवाला काफी लंबे चौड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। डाकिये के पास कोई ऐसा साधन नहीं था कि जिससे वह सुलभ तरीके से डाक बांट सके। इस समस्या का लघु उद्योग भारती बरोटीवाला इकाई को पता चला तो यह साइकिल प्रदान की। डाकिये ने साइकिल लेने के बाद संस्था का आभार जताया वहीं बरोटीवाला डाकघर के पोस्टमास्टर ने इस पुनीत कार्य के लिए लघु उद्योग भारती बरोटीवाला का धन्यवाद किया है।