फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Arki 'A' team wins in volleyball; Nalagarh 'A' team wins in kabaddi.

Solan News: अर्की ए वॉलीबाल और नालागढ़ ए की टीम कबड्डी में विजेता

Tue, 08 Sep 2026 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 08 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Arki 'A' team wins in volleyball; Nalagarh 'A' team wins in kabaddi.
धर्मपुर स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर परेड़ करते ​खि
धर्मपुर में अंडर-19 माइनर जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। धर्मपुर में आयोजित तीन दिवसीय जिलास्तरीय बॉयज अंडर-19 माइनर स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में अर्की ए ने वॉलीबाल और नालागढ़ ए ने कबड्डी में विजेता का खिताब अपने नाम किया। अंकों के आधार पर पंजेहरा ब्लॉक ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि धर्मपुर ब्लॉक दूसरे स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता में जिले के छह जोन से कुल 546 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें धर्मपुर, अर्की, सोलन, कंडाघाट, रामशहर और पंजेहरा जोन के खिलाड़ी शामिल रहे। प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबाल, कबड्डी, कुश्ती, शतरंज, योग, खो-खो और बैडमिंटन सहित विभिन्न स्पर्धाओं के मुकाबले करवाए गए।
विज्ञापन

जिला परिषद सदस्य धर्मपुर नेत्र अत्री ने समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य धर्मवीर कौर ने की। मुख्य अतिथि नेत्र अत्री ने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने और खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया। उन्होंने धर्मपुर स्कूल को जिला परिषद निधि से एक लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को 11 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख विजेता टीमें और खिलाड़ी
कबड्डी में नालागढ़ ए की टीम विजेता रही, जबकि नालागढ़ बी उपविजेता बनी। खो-खो में कंडाघाट ए ने जीत दर्ज की और कंडाघाट बी उपविजेता रहा। वॉलीबाल में अर्की ए विजेता और अर्की बी उपविजेता रहा। बैडमिंटन में नालागढ़ ए ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि अर्की ए उपविजेता रहा। योग में अभय और कंडाघाट ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि कनिष्ठ सलोगड़ा दूसरे स्थान पर रहा।


अन्य स्पर्धाओं के परिणाम
शतरंज प्रतियोगिता में अवन, अर्पित, हर्ष मेहता, श्वेत वर्मा और आशुल वर्मा विजेता रहे। मार्च पास्ट में कंडाघाट विजेता और अर्की उपविजेता घोषित किए गए। अंकों के आधार पर पंजेहरा ब्लॉक ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि धर्मपुर ब्लॉक दूसरे स्थान पर रहा। इस अवसर पर स्कूल के उपप्रधानाचार्य धर्मेंद्र पठानिया, एडीपीओ हेमराज और प्रतियोगिता पर्यवेक्षक कुलदीप सूर्या सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

धर्मपुर स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर परेड़ करते खि

धर्मपुर स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर परेड़ करते खि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed