{"_id":"5a74922f4f1c1b84268b80a4","slug":"111517589039-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्की उपमंडल में वन काटुओ ने चीड़े के 26 पेड़ काट डाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्की उपमंडल में वन काटुओ ने चीड़े के 26 पेड़ काट डाले
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग की शिकायत पर मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
दाड़लाघाट (सोलन)।
वन मंडल अर्की के तहत अवैध कटान का मामला सामने आया है। वन विभाग की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। विभाग ने जंगल से चीड़ के कटे हुए 26 पेड़ भी बरामद कर लिए हैं। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार अर्की थाना क्षेत्र में वन खंड अधिकारी जयनगर सत्यदेव ने मामला दर्ज करवाया है कि उसके अधीन वन क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने चीड़ के पेड़ काट डाले हैं। यह सभी पेड़ सरकारी जमीन पर लगे थे। वन विभाग की शिकायत के बाद पुलिस कर्मचारियों ने मौके का जायजा लिया। इसके बाद इस संबंध में वन अधिनियम की धारा 32, 33 व 379 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन करेगी और जल्द ही आरोपियों केे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वन विभाग ने भी अपने स्तर पर मामले की तफतीश शुरू की है।