फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   प्रतिमाह पेंशन न मिलने से आहत है एचआरटीसी के पेंशनर

प्रतिमाह पेंशन न मिलने से आहत है एचआरटीसी के पेंशनर

Sat, 13 Jan 2018 10:12 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
प्रतिमाह पेंशन न मिलने से आहत है एचआरटीसी के पेंशनर
HRTC
नालागढ़ (सोलन)। एचआरटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रतिमाह पेंशन न मिलने पर रोष जताया है। साथ ही इसके स्थायी समाधान की मांग की है। पेंशन न मिलने से सेवानिवृत्त कर्मियों के पर्व भी फीके पड़ गए हैं। इस माह पेंशनरों को पेंशन का अभी तक भुगतान नहीं हो सका है। पेंशनरों ने सरकार से एरियर और मेडिकल बिलों का भुगतान न होने पर रोष जताया है।
विज्ञापन

पेंशनर कल्याण मंच नालागढ़ इकाई के प्रधान बाबूराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने समस्याओं और मांगों पर गहनता से विचार-विमर्श किया। प्रस्ताव पारित करके समस्याओं और मांगों को जल्द पूरा करने की निगम प्रबंधन तथा सरकार से मांग की है। बैठक में विशेष रूप से मौजूद मंच के प्रदेश सचिव रामस्वरूप चौधरी ने कहा कि पेंशन का प्रतिमाह स्थायी भुगतान न होने से एचआरटीसी के पेंशनरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी को नियमित पेंशन न मिलने से पेंशनरों को अपने परिवार का भरण पोषण करना मुश्किलों हो जाता है। इसलिए मंच सरकार से पुरजोर मांग करता है कि पेंशनरों की इस समस्या का जल्द निवारण किया जाए और स्थायी हल निकालकर पेंशनरों को राहत प्रदान की जाए। मंच के प्रधान बाबूराम ठाकुर ने कहा कि पेंशनरों के मेडिकल बिलों की अदायगी नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि 4-9-14 की इंक्रीमेंट का एरियर 2012 से लंबित पड़ा है। उन्होंने कहा कि पेंशन के रिवाइज होने वाले केस 2012 के बाद नहीं हुए है। अपना सारा जीवन एचआरटीसी और प्रदेश की जनता की सेवा में लगाने के बाद अंतिम पड़ाव पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सभी मांगें पूरी होनी चाहिए, जो कि उनका मौलिक, संवैधानिक और मानवाधिकार है। इसलिए सेवानिवृत्त पेंशनरों की पेंशन और अन्य मांगों को जल्द पूरा किया जाए। नई सरकार से मांग की है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सुध लेते हुए समस्याओं का समाधान किया जाए, ताकि पेंशनरों को राहत हो सके। बैठक में सिक्ख राम, बचना राम, बुधराम, महेंद्र सिंह, अजमेर सिंह, हंसराज, चूहड़ा राम, जगदीश चंद, भाग सिंह, निजामुदीन, कर्मचंद, प्रीतम सिंह, दीवान चंद, रोशन सिंह, बलवीर सिंह, हेमराज, रामरतन और तुलसी राम आदि सेवानिवृत्त कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed