फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   11 school buses challaned for violating traffic rules

Solan News: यातायात नियम तोड़ने पर 11 स्कूल बसों का चालान

Thu, 05 Feb 2026 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
बद्दी पुलिस ने स्कूली बसों का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

53 बसों की जांच की

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बद्दी पुलिस ने बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ क्षेत्र में विशेष सुरक्षा अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 11 निजी बसों के चालान किए गए।
बीबीएन क्षेत्र में चलाए अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर 53 स्कूली बसों की जांच की। इस दौरान सुरक्षा उपकरणों, सड़क सुरक्षा मानकों और यातायात नियमों के पालन का बारीकी से आकलन किया गया। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान अलग-अलग श्रेणियों में 11 चालान किए गए। इनमें बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के एक चालान, निर्धारित वर्दी के बिना वाहन चलाने पर दो चालान और बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने पर आठ चालान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल जुर्माना लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि स्कूल प्रबंधन, बस संचालकों और चालकों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। भविष्य में भी पूरे क्षेत्र में इस तरह की जांच लगातार जारी रहेगी, ताकि स्कूली बच्चों की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed