{"_id":"5fbfa8e28ebc3e9bb925ac9f","slug":"108-staff-help-delivers-baby-safely-in-the-ambulance-solan-news-sml3525798127","type":"story","status":"publish","title_hn":"108 एंबुलेंस में करवाया सफल प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
108 एंबुलेंस में करवाया सफल प्रसव
विज्ञापन
दाड़लाघाट (सोलन)। दाड़लाघाट क्षेत्र में 108 एंबुलेंस में फिर किलकारी गूंजी। एंबुलेंस में नियुक्त कर्मचारियों ने एंबुलेंस में ही एक महिला का प्रसव करवाया। एंबुलेंस कर्मियों को सूचना मिली कि छामला की एक महिला शकुंतला पत्नी बलदेव राज का प्रसव नजदीक है।
108 एंबुलेंस में तैनात ईएमटी सुशील स्याल और चालक रविंद्र कुमार महिला को लाने के लिए मौके पर पहुंच गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में महिला की हालत खराब होने लगी तो चिकित्सक के साथ संपर्क किया। इसके बाद महिला को प्राथमिक उपचार दिया लेकिन महिला की हालत स्थिर न होने पर टीम ने शालाघाट से आगे महिला का प्रसव वाहन में ही करवाया। महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं। प्रसव के बाद दोनों को अर्की अस्पताल में भर्ती करवाया है।