फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   फुटपाथ व सड़क पर सजाया सामान होगा जब्त

फुटपाथ व सड़क पर सजाया सामान होगा जब्त

Sat, 23 Mar 2019 05:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
फुटपाथ और सड़क पर सजाया सामान होगा जब्त
विज्ञापन

नप ने पुलिस के साथ चलाया विशेष अभियान, चेतावनी के बावजूद नहीं सुधरे तो होगा जुर्माना
अतिक्रमण से शहर की सड़कें हो गई हैं संकरी, दुकानदारों को दी जा रही है चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ शहर में सड़कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण करने वालों को नगर परिषद और पुलिस बख्शने के मूड में नहीं है। शहर की सड़कों और फुटपाथ पर सामान सजा नजर आया तो न केवल वह जब्त होगा बल्कि भारीभरकम जुर्माना ठोका जाएगा। अतिक्रमण से संकरी हो चुकी शहर की सड़कों को लेकर नप और पुलिस ने संयुक्त रूप से विशेष अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत दुकानदारों को चेतावनी जारी की जा रही है। इस दौरान दुकानदारों को फुटपाथ व सड़कों पर सामान हटाने की हिदायत दी जा रही है। दुकानदारों को कड़ी हिदायत दी जा रही है कि वे अपना सामान फुटपाथ और सड़कों से हटा दें वरना न केवल उनका सामान जब्त होगा बल्कि जुर्माना भी लगाया जाएगा। इस कार्रवाई से शहर की सड़कें भी खुली नजर आ रही हैं। शुक्रवार देर सांय से शुरू की यह कार्रवाई शनिवार को भी जारी रही।

नालागढ़ शहर में अतिक्रमणकारी इतने बेखौफ हैं कि इन्हें रोकने के लिए प्रशासन, परिषद और पुलिस कार्रवाई का कोई असर नहीं होता। तीनों ही विभाग समय-समय पर रेहड़ी-फड़ी धारकों के खिलाफ कार्रवाई तो करते हैं लेकिन अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद नजर आते हैं। इनसे निपटने के लिए अब परिषद और पुलिस ने कमर कस ली है। अतिक्रमण से आम लोगों का शहर से गुजरना किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं है। इस दौरान अतिरिक्त थाना प्रभारी मोहिंद्र सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज रमेश चंद, व्यापार मंडल के प्रधान जगन्नाथ बस्सी, रोड सेफ्टी के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार राणा, श्याम विनायक, अमन पुरी, शिव द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed