फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कुमारहटटी में निर्माणाधीन फलाईओवर कार्य से बाजार और हाईवे पर फैला कीचड़ और मलबा, लोगों को परेशानी

कुमारहटटी में निर्माणाधीन फलाईओवर कार्य से बाजार और हाईवे पर फैला कीचड़ और मलबा, लोगों को परेशानी

Fri, 22 Feb 2019 05:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
फ्लाईओवर के कार्य से बाजार में फैला कीचड़-मलबा
विज्ञापन

कुमारहट्टी में लोग परेशान, फोरलेन कंपनी से कीचड़ से निजात दिलवाने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मपुर (सोलन) कालका-शिमला हाईवे पर फोरलेन निर्माण के लिए कुमारहट्टी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कार्य के चलते मिट्टी और कीचड़ से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही पूरा मलबा हाईवे पर फैल चुका है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। फ्लाईओवर का निर्माण करने के लिए पहाड़ की कटिंग की गई है, फ्लाईओवर बनाने में पिलर निर्माण के लिए गड्ढे खोदे गए हैं। पहाड़ की कटिंग और गड्ढों की कटिंग से लाल मिट्टी का कीचड़ निकल रहा है। बारिश से लाल मिट्टी के कीचड़ का मलबा कुमारहट्टी बाजार और हाईवे पर फैल गया है। इस कारण लोगों को कुमारहट्टी बाजार से बस स्टॉप तक पहुंचने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे पर चल रहे वाहनों से राहगीरों पर छींटे उड़ रहे हैं। स्थानीय निवासी कुसुम, नेहा, किरण, ज्योति, मदन, वीरेंद्र, राकेश, सुनील ने फोरलेन निर्माण कंपनी पर आरोप लगाते हुए कहा कि हाईवे का निर्माण तो किया जा रहा है। लेकिन लोगों की सुविधा को ध्यान में नही रखा जा रहा। उन्होंने बताया कि लगातार बारिश होने से सड़क पर लाल मिट्टी और कीचड़ से सड़क की हालत भी खस्ता हो चुकी है। इस कारण लोगों का सड़क पर पैदल चलना कठिन हो गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस सहायता कक्ष से लेकर बस स्टाप तक पैदल चलना मुश्किल हो गया है। लोगों ने फोरलेन कंपनी से सड़क पर पड़े गड्ढों को भरने के साथ फैले मलबे और मिट्टी से निजात दिलवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed