{"_id":"5b951da4867a557ff566fafe","slug":"101536499108-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुठाड़ स्कूल में 300 खिलाड़ी ले रहे है खेल प्रतियोगिता में भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुठाड़ स्कूल में 300 खिलाड़ी ले रहे है खेल प्रतियोगिता में भाग
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
sports shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुठाड़ (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठाड़ के प्रांगण में तीन दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ सेवानिवृत्त खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी चंद्र प्रकाश ने किया। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कुठाड़ नेकराम तनवर ने बताया कि तीन दिन तक चलने वाली इन स्पर्धाओं में पांच जोनों के 123 प्राइमरी स्कूलों के 300 बच्चें भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिताओं के दौरान कबड्डी, खो-खो और बैडमिंटन की स्पर्धाएं करवाई जाएंगी।
इससे पहले आयोजकों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना व वंदेमातरम के साथ की गई। सभी स्कूलों से आए बच्चों ने मार्चपास्ट कर मुख्यातिथि को सलामी दी। इस अवसर पर प्राइमरी शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेश कौशिक, प्राथमिक शिक्षा अधिकारी कुठाड़ नेकराम तनवर, प्रदीप कुमार, भगवान दत्त अंगिरस, राजेश कुमार के अलावा कई अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन