{"_id":"5b38c2b94f1c1b6d4d8b979f","slug":"101530446521-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ से सुदृढ़ होगा ग्रामीण इलाकों में विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो करोड़ से सुदृढ़ होगा ग्रामीण इलाकों में विद्युत आपूर्ति
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। ग्रामीण इलाकों में विद्युत सिस्टम अपग्रेड होगा जिससे लोगों को लो वोल्टेज की समस्या नहीं रहेगी। वहीं नए ट्रांसफार्मरों सहित एलटी, एचटी और थ्री फेस लाइनों को भी सुदृढ़ किया जाएगा। पंडित दीन दयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना के तहत विद्युत बोर्ड ने इसका 2,11,09,000 रुपये का टेंडर कर दिया है। ौर इसका सर्वे कार्य जोरों पर है। सर्वे पूरा होने के बाद बोर्ड के पास उपकरणों और सामान की आवश्यकता आ जाएगी।
इसके बाद उपकरणों व सामान की खरीद कर युद्धस्तर पर कार्य शुरू होगा। इस योजना के तहत क्षेत्र में 11 ट्रांसफार्मर लगेंगे जो मंझौली आराधना, मंझौली और नालागढ़ दभोटा फीडरों पर लगेंगे। 7.8 किलोमीटर हाई टेंशन लाइन लगेगी। 14 किलोमीटर लो टेंशन तारें लगाई जाएंगी। वहीं थ्री फेस की 20 किलोमीटर लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
योजना में 18 बीपीएल परिवारों को कनेक्शन भी दिए जाएंगे जिसका लाइन खर्च योजना से उठाया जाएगा। एक्सईएन विद्युत बोर्ड नालागढ़ अमित गुप्ता ने कहा कि योजना के टेंडर करने के बाद इसका सर्वे कार्य जोरों पर जारी है। इसके बाद रिपोर्ट बोर्ड के पास आएगी जिसके तहत उपकरणों की खरीद कर इसका कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन