फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   हिमाचल बिजली बोर्ड टीम की नेशनल कबड्डी जीत पर नालागढ़ में हुआ स्वागत

हिमाचल बिजली बोर्ड टीम की नेशनल कबड्डी जीत पर नालागढ़ में हुआ स्वागत

Sat, 27 Jan 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल बिजली बोर्ड टीम की नेशनल कबड्डी जीत पर नालागढ़ में हुआ स्वागत
टीम का नालागढ़ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड की कबड्डी टीम ने विभागीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। टीम का नालागढ़ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। नागपुर में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल की इस टीम में नालागढ़ के सात खिलाडिृयों ने भाग लिया था।

नालागढ़ निवासी गुरप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। कप्तान गुरप्रीत सिंह को बेस्ट रेडर का खिताब मिला। नालागढ़ के ही गुरविंदर सिंह को बेस्ट डिफेंडर का खिताब दिया गया। टीम में नालागढ़ से मनोहर लाल, संजीव, रजत, सुखबीर सिंह, दिनेश चंदेल, गुरविंदर सिंह व गुरप्रीत सिंह शामिल रहे। 21 से 23 जनवरी तक हुई विभागीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल हिमाचल और कर्नाटक की टीम के मध्य हुआ।
विज्ञापन


हिमाचल ने कर्नाटक को 28-18 के अंतर से करारी शिकस्त देकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। इससे पहले सेमीफाइनल में हिमाचल ने पंजाब पॉवर को 11 अंकों से हराया। टीम के कोच सीआर खास्टा और ओपी जस्टा की अगुवाई में टीम नागपुर गई थी। नालागढ़ पहुंचने पर टीम का शिवाजी स्पोर्ट्स क्लब राजपुरा के अलावा संजीव कुमार, कृष्ण गोपाल, राजकुमार सैणी, सुरजीत सिंह, रणजीत कुमार, बख्शीश सिंह, रमेश कुमार, वरुण नेगी, संदीप कुमार, अभिनंदन ठाकुर, कोच राकेश चंदेल ने भव्य स्वागत किया और जीत पर बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed