फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बिजली बोर्ड में कैश्यिर का पद खाली, बिल जमा करवाने के लिए झेलनी पड़ रही परेशानी

बिजली बिल भरने के लिए बहाना पड़ा पसीना

Mon, 23 Oct 2017 05:16 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 05:16 PM IST
विज्ञापन
बिजली बोर्ड में कैश्यिर का पद खाली, बिल जमा करवाने के लिए झेलनी पड़ रही परेशानी
- फोटो : amar ujala

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन।
विद्युत बोर्ड सोलन में कैशियर के पद रिक्त होने के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। आलम ये है कि सोमवार को करीब दो-तीन दिन की छुट्टी के बाद बिल जमा करवाने के लिए उपभोक्ताओं की संख्या भी बढ़ गई थी। इसके चलते लोग सुबह दस बजे से लेकर करीब 12 बजे तक बारी का इंतजार करते रहे। इसका कारण एक कैशियर के रिक्त पद बताया जा रहा है। इसके कारण बोर्ड ने सिर्फ एक ही काउंटर लगाया है जोकि नाकाफी है।

लाइन में खड़ी महिलाओं सहित लोगों में बारी को लेकर नोक-झोंक भी होती रही। जो लोग ड्यूटी से कुछ समय की छुट्टी कर बिल जमा करवाने आए थे उन्हें बैरंग लौटना पड़ा है। इस समय सोलन के सर्कुलर मार्ग पर स्थित बोर्ड के कार्यालय के अधीन 15 हजार विद्युत उपभोक्ता हैं। इसमें से करीब 12 हजार उपभोक्ता बिल जमा यहां ही आते हैं। जबकि तीन हजार उपभोक्ता सलोगड़ा और जौणाजी में बिल जमा करवाते हैं। सोलन के सर्कुलर मार्ग पर स्थित काउंटर में उपभोक्ताओं के बिल जमा करवाने के लिए दो काउंटर लगाए जाते थे। लेकिन कैशियर का एक पद रिक्त होने से अब सिर्फ एक ही काउंटर है। इसके चलते बिल जमा करने के लिए महिलाओं, पुरुष सहित अन्य वरिष्ठ नागरिकों की लंबी-लंबी कतारें लग रहीं।
विज्ञापन


पहले की तरह लगे दो काउंटर
बिल जमा करवाने आए मानव कुमार ने बताया कि वे सुबह 10 बजे से बिल जमा करवाने के लिए लाइन में खड़े हैं। लेकिन 12 बजे गए अभी तक उनका नंबर नहीं आया है। इससे उन्हें परेशनी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने बोर्ड से पहले की तरह दो काउंटर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिक्त पद भरने की मांग
सोलन के प्रिंस कुमार ड्यूटी से बिल जमा करवाने के लिए कुछ ही समय की छुट्टी लेकर आए थे। लेकिन लोगों की लंबी-लंबी कतारों के चलते उनका नंबर शाम तक भी नहीं आ सकता था। इसलिए वे बिल जमा करवाए बिना लौट गए। उन्होंने रिक्त पद को भरने की मांग की है।

सुविधा पर ध्यान दे बोर्ड
कमल बताया कि वह सुबह करीब साढ़े दस बारी का इंतजार कर रहा है। लेकिन महिलाओं और पुरुषों की कतारें ही इतनी लंबी हैं कि वह जहां सुबह खड़े थे उससे कुछ ही आगे पहुंच सके हैं। उन्होंने बोर्ड से मांग की है कि लोगों की सुविधा को देखते हुए एक अन्य काउंटर लगना चाहिए।


आला अधिकारियों को किया जाएगा सूचित : एसडीओ
विद्युत बोर्ड के एसडीओ देश राज पठानिया ने बताया कि सोमवार को लोगों की बिल जमा करवाने के लिए बहुत भीड़ थी। इसका कारण एक ही काउंटर से सेवा देना रहा। उन्होंने बताया कि दूसरे काउंटर के कैशियर को पदोन्नत हो गए हैं। इसके कारण उनका पद रिक्त चला हुआ है। कहा कि रिक्त पद को भरने के लिए आला अधिकारियों को सूचित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed