{"_id":"59d3bdaa4f1c1bd8538b58af","slug":"101507048874-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवराज ने शूलिनी में ऑफ साइट सेंटर किया लाँच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवराज ने शूलिनी में ऑफ साइट सेंटर किया लाँच
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। क्रिकेटर स्टार युवराज सिंह ने शूलिनी विवि में अपनी यूवीकैन फाउंडेशन का एक ऑफ साइट सेंटर लॉंच किया। ये सेंटर शूलिनी के उन छात्रों के सहयोग से शुरू किया गया है जो यूवीकैन से साथ मिलकर कैंसर की प्रति जागरुकता फैलाने के लिए काम कर रहे हैं।
युवराज ने छात्रों के कार्य की सराहना की और भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर शूलिनी विश्वविद्यालय ने कैंसर से ठीक हो चुके लोगों और उनके बच्चों के लिए छात्रवृत्ति की घोषणा की। यूवीकैन के साथ काम करने के लिए विवि ने एमओयू किया। उन्होंने छात्रों को कॅरिअर, कैंसर से लड़ने और यूवीकैन के माध्यम से कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाने के बरीे में विचार साझा किए।
युवी ने बताया कि कैसे मां ने उनकी कैंसर से रिकवरी में मदद की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी भावना और देश के लोगों का प्यार कैंसर से लड़ने में मददगार रहा। इससे पहले युवराज ने उनके नाम पर बने विश्वविद्यालय के नए क्रिकेट मैदान का उद्घाटन किया। उन्होंने एक कश्मीर विलो पेड़ भी लगाया गया। इस वृक्षारोपण के जरिए देश के क्रिकेट प्रेम को दर्शाने के कोशिश की गई। कश्मीर विलो से क्रिकेट बैट बनाए जाते हैं।
विज्ञापन
2012 में शुरू किया यूवीकैन
2012 में युवराज ने यूवीकैन को शुरू किया। इसके जरिए कैंसर से लड़ने, इस बीमारी के बारे में जागरुकता फैलाने की पहल की गई। यूवीकैन फाउंडेशन, गैर-लाभकारी संगठन है। कैंसर का निदान हो जाने के बाद युवराज सिंह ने अमेरिका में लिवस्ट्राँग फाउंडेशन से प्रेरणा के बाद संस्था की नींव रखी थी। ये संस्था कैंसर रोगियों और सही उपचार से वंचित लोगों के लिए धन जुटाने का काम कर रही है। यूवीकैन कैंसर से उभर चुके रोगियों के लिए पुनर्वास प्रक्रिया के माध्यम से बेहतर जीवन का निर्माण कर रहा है। शूलिनी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पीके खोसला ने युवराज का विवि में आने पर आभार जताया।