{"_id":"59a991a14f1c1b49738b4af9","slug":"101504285089-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप के काटने से युवती की मौत, साल पहले छोटी बहन की हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप के काटने से युवती की मौत, साल पहले छोटी बहन की हुई थी मौत
Updated Fri, 01 Sep 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुठाड़ (सोलन)। कृष्णगढ़ उपतहसील के तहत पंचायत पट्टा मेहलोग के गांव बाड़ियां में सांप के डसने से एक युवती की मौत हो गई है। युवती की पहचान महिमा देवी पुत्री राकेश कुमार के रूप में हुई है। पिछले साल इस युवती की बहन की भी सांप के डसने से मौत हो गई थी। अब इसी घर में सांप के डसने का यह दूसरा मामला है। संयोग यह है कि पिछले साल भी सितंबर महीने में ही सांप ने युवती की छोटी बहन को डसा था। दोनों ही मामलों में सांप काटने के बाद गायब हो जाता है।
जानकारी के अनुसार महिमा देवी अपने घर में सो रही थी। रात करीब तीन बजे वह चिल्लाकर उठ बैठी। इसके बाद उसने परिजनों से उसे किसी चीज के काटने की बात कही। परिजन युवती को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पट्टा मेहलोग ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद युवती को बद्दी रेफर कर दिया गया। लेकिन यहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना कसौली के तहत पुलिस प्रभारी कुठाड़ बाबूराम शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर मृत युवती के परिजनों ने बताया कि पिछले वर्ष भी इसकी दूसरी बहन को सांप ने काटा था जिससे उसकी भी मृत्यु हो गई थी। एक साल के बाद यह उनके परिवार के साथ हुआ दूसरा हादसा है। पीड़ित परिजन हादसे के बाद से घबराए हुए हैं। परिजनों का कहना है कि बार-बार सांप उनके परिवार के सदस्यों को निशाना बनाकर गायब हो जाता है। युवती की मां हेमा ने बताया कि उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। पिछले साल सोनिया को सांप ने डसा लिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। अब उनकी दूसरी महिमा को भी सांप ने डस लिया। तीसरी बेटी भारती नौंवीं पढ़ती है तथा बेटा राकेश ठेकेदारी करता है। पट्टा मेहलोग पंचायत के पूर्व प्रधान पवन कुमार गुप्ता ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने का आग्रह किया है। बताया कि सांप ने रहस्यमयी तरीके से एक साल में दोनों बहनों को अपना शिकार बनाया है।