{"_id":"59762a8e4f1c1b3a088b4586","slug":"101500916366-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोज वर्मा ने संभाला नप अध्यक्ष का पदभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोज वर्मा ने संभाला नप अध्यक्ष का पदभार
Updated Mon, 24 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)।
नालागढ़ शहर के वार्ड नौ के पार्षद मनोज वर्मा की अध्यक्ष पद पर हुई ताजपोशी के बाद सोमवार को विधिवत रूप से उन्होंने कार्यभार भी संभाल लिया। परिषद सभागार में उपमंडल निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम नालागढ़ आशुतोष गर्ग ने अध्यक्ष मनोज वर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करवाई। मनोज वर्मा को 28 जून को नप नालागढ़ का अध्यक्ष चुना गया है।
उपमंडल निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम नालागढ़ आशुतोष गर्ग ने कहा कि परिषद के अध्यक्ष मनोज वर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करवा दी है। अध्यक्ष सहित पार्षदों से शहर के विकास में पूर्ण रूप से सहयोग करने और शहर के विकास के प्रति कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर नप के कार्यकारी अधिकारी सुधीर शर्मा, पूर्व विधायक लखविंदर राणा, पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद महेश गौतम, धर्मेंद्र राणा, पवन कुमार, आशा गौतम, अल्का वर्मा, नीरू शर्मा, मनोनीत पार्षद अमित जैन, बाबू संसारी लाल, शमीम अख्तर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष असीम शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गिरधारी बस्सी, श्याम विनायक, मोहित जैन, नप के जेई शरीफ मोहम्मद, सर्वेयर बलजीत राणा, अमृत लाल, संजीव कुमार, अमरिंदर गोल्डी, श्याम विनायक, पुनीत शर्मा और रमन वर्मा आदि मौजूद रहे।