{"_id":"57750b994f1c1bde3a79bbde","slug":"10-percent-budget-of-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभागों के बजट का दस फीसदी अग्रिम बजट पंचायती संस्थाओं को मिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभागों के बजट का दस फीसदी अग्रिम बजट पंचायती संस्थाओं को मिलें
ब्यूरो, सोलन
Updated Thu, 30 Jun 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला परिषद की बैठक में सभी विभागों के बजट से 10 प्रतिशत अग्रिम बजट का प्रावधान करने के अनुरोध का प्रस्ताव पारित किया गया। सरकार से मांग उठाई कि तमाम विभागों के कुल बजट में से दस फीसदी बजट पंचायतीराज संस्थाओं के निर्देशों के तहत ही खर्च हो। नतीजतन विभिन्न विभागों द्वारा छोटे कार्यों के लिए धन की कमी आड़े न आए। बैठक में वित्त वर्ष 2016-17 में जिला सोलन में मनरेगा के 12847 कार्यों के लिए लगभग 69 करोड़ 95 लाख रुपये की कार्य योजना का अनुमोदन भी किया गया।
विज्ञापन
इससे पंचायत स्तर पर मनरेगा के तहत कार्य करके विकास किया जा सकेगा। बैठक में विभिन्न जिला परिषदों द्वारा बिजली, पानी, यातयात, स्वास्थ्य और सड़क संबंधी समस्याओं को उठाया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष धर्मपाल चौहान ने की। उन्होंने उठाऊ पेयजल योजनाओं के अंतर्गत विभिन्न स्रोतों से की जा रही पानी की आपूर्ति की गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायती राज विभाग के नवनियुक्त पदाधिकारियों को कार्यशाला आयोजित कर प्रशिक्षण देने को कहा ताकि वह संबंधित पंचायत में उपलब्ध करवाई परीक्षण किट द्वारा पानी का परीक्षण कर सके।
विज्ञापन
बीबीएन के अधिकारियों से ब्योरा तलब
जिला परिषद की बैठक में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को बीबीएन क्षेत्र के विभिन्न उद्योगों में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, गाद उत्पादन तथा उसमें विद्युत खपत के बारे में विस्तृत ब्यौरा देने के निर्देश दिए। चेयरमैन ने प्रदूषण के कारण बीबीएन क्षेत्र के प्राकृतिक जल स्रोतों के दूषित होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बरसात से पूर्व सड़कों की आवश्यक रिपेयर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में गूंजे सड़कों के मुद्दे
जिला परिषद उपाध्यक्ष जगन्नाथ शर्मा के रामशहर वाया डोली-गंभरपुल सड़क की मरम्मत और मेटलिंग के बारे में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नालागढ़ द्वारा सदन को सूचित किया। इस कार्य के लिए 13 करोड़ रुपये की डीपीआर बनाकर नावार्ड को भेज दी है तथा पांच किलोमीटर टारिंग का कार्य भी पूरा किया जा रहा है। बैठक में जिला परिषद सदस्य शीला के गलानग से खनोग-मतियूल सड़क को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में शामिल किए जाने के प्रस्ताव को पारित किया गया।
दाड़लाघाट की समस्याएं गूंजी
बैठक में जिला परिषद सदस्य रामकिशन ने दाड़लाघाट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को ईएसआई से अलग चलाने, मल निकासी की उचित व्यवस्था तथा दाड़ला के आसपास की पंचायतों में तेंदुए, बाघ आदि जंगली जानवरों की दहशत की समस्याएं उठाईं। बैठक का संचालन करते हुए जिला पंचायत अधिकारी विजय बरागटा ने किया। इस बैठक में कुल 65 मदों पर चर्चा की गई।
मनरेगा में कहां कितना होगा खर्च
खंड पंचायतें योजनाएं खर्च
धर्मपुर 38 3255 23 करोड़ 29 लाख
कंडाघाट 24 1776 09 करोड़ 24 लाख
कुनिहार 45 2837 17 करोड़ 04 लाख
नालागढ़ 69 2158 10 करोड़ 90 लाख
सोलन 35 2821 09 करोड़ 46 लाख
नोटिस और वार्निंग लेटर होंगे जारी
जिला परिषद सोलन की बैठक में गैरहाजिर अधिकारियों पर शिकंजा कसने का भी फैसला लिया गया। गैरहाजिर अधिकारियों को नोटिस जारी करने पर सहमती बनी। जबकि प्रतिनिधियों को भेजे जाने वाले अधिकारियों को वार्निंग लेटर इश्यू करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर चेयरमैन ने जिला के सभी अधिकारियों को सदस्यों के सभी मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को बैठक में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने तथा अनुपस्थिति की पूर्व सूचना देने के निर्देश दिए।